एक्सप्लोरर

Elon Musk ने कर दिया कंफर्म, इस दिन होगी पीएम मोदी से मुलाकात!

Elon Musk Meet with PM Narendra Modi: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की बात को कंफर्म कर दिया है. साथ ही एलन मस्क ने अपने भारत आने की जानकारी भी दे दी है.

Elon Musk Meet with PM Narendra Modi: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जल्द ही भारत की यात्रा पर आ रहे हैं. दुनिया के सबसे अमीर लोगों में एक एलन मस्क अपनी इस भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने वाले हैं. इस बात की जानकारी खुद एलन मस्क ने दी है. एलन मस्क ने बीती रात 10 अप्रैल को एक्स पर अपनी भारत यात्रा की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में टेस्ला के सीईओ ने बताया कि वो भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं.

एलन मस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

एलन मस्क की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पिछले एक साल में दो बार हो चुकी है. लेकिन, ऐसा पहली बार होगा कि जब एलन मस्क पीएम मोदी से भारत में ही मिलेंगे. एलन मस्क के इस दौरे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. एलन मस्क अपनी कंपनी टेस्ला को भारतीय बाजार में उतारने जा रहे हैं. इंडियन मार्केट में टेस्ला के इलेक्ट्रिक व्हीकल को उतारने की योजना पर पहले ही काम शुरू हो चुका है.

टेस्ला दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चर करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. लेकिन, भारतीय बाजार में टेस्ला का अभी तक कोई मॉडल नहीं आया है. दुनिया में वाहनों की बिक्री को देखते हुए भारत इन वाहनों का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है. अब इसी मार्केट में एलन मस्क अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लाना चाहते हैं.

राइट-हैंड ड्राइवर्स के लिए प्रोडक्शन शुरू

टेस्ला की गाड़ियों को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी ने इंडियन ड्राइवर्स को ध्यान में रखते हुए बर्लिन में राइट-हैंड ड्राइवर्स के लिए कारों का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल के तीसरे हफ्ते में टेस्ला की एक टीम भारत दौरे पर आ सकती है, जो कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने को लेकर जगह तय करने वाली है.

सरकार की नई EV पॉलिसी

सरकार पिछले महीने ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर नई पॉलिसी लेकर आई है. इस नई पॉलिसी से जाहिर है कि सरकार भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना चाहती है. इस पॉलिसी के अनुसार, जो ऑटोमोबाइल कंपनियां भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लाना चाहती हैं, उन्हें भारत में कम-से-कम 4150 करोड़ यानी 500 मिलियन डॉलर का निवेश करना होगा. साथ ही इन कंपनियों को तीन साल के भीतर भारत में मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत करनी होगी. साथ ही कारों में इस्तेमाल होने वाले 25 फीसदी पार्ट्स को भारत से ही खरीदना होगा. इस पॉलिसी से सरकार देश में ज्यादा-से-ज्यादा निवेश लाने पर फोकस कर रही है.

ये भी पढ़ें

एलन मस्क पर भड़क गए टेस्ला के एक्स-सीईओ, इस काम को बता दिया 'शर्मनाक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
दमदार लुक के साथ आज लॉन्च होगी नई Toyota Hilux, जानें खासियत
दमदार लुक के साथ आज लॉन्च होगी नई Toyota Hilux, जानें खासियत
3 साल में 1 बार पॉल्यूशन टेस्ट, सरकार बदलने जा रही PUC नियम
3 साल में 1 बार पॉल्यूशन टेस्ट, सरकार बदलने जा रही PUC नियम

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget