एक्सप्लोरर

Do Not Do This: कार में करेंगे ये 'चमत्कार' तो परेशान होना पड़ सकता है बार-बार

Car Care: कार के इंटीरियर को अच्छा लुक देने के लिए कई बार लटकने वाली एक्सेसरीज का प्रयोग कर लिया जाता है, जो कार ड्राइव करते वक्त आपको ध्यान भटकाने का काम करती है. इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है.

Car Safety: कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग अपनी कार से लगाव के चलते या बेहतर लुक और अपनी सुविधा के लिए कार में तमाम चीजों को इकठा कर लेते हैं, जो कभी-कभी मुसीबत का कारण बन जाती है. इसीलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कार में किन-किन गैर जरूरी चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, ताकि न केवल आपकी कार साफ़ सुथरी दिखे बल्कि किसी भी परेशानी से भी बचा जा सके.

कार में स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से बचना चाहिए. इससे न केवल कार में आग लगने जैसी घटना का शिकार हो सकते हैं, बल्कि कार में चिप्स और नमकीन जैसी चीजें चूहों को इनवाइट करने का काम करती हैं, जिससे कार की वायरिंग को नुकसान पहुंचने की संभावना बनी रहती है. अगर आप कहीं सफर करते वक्त ऐसा करते हैं, तो ड्रिंक एंड ड्राइव का अच्छा खासा चालान भी भरना पड़ सकता है.

कार स्टेयरिंग

कई बार लोग नई कार लेने पर या स्टेयरिंग अच्छा दिखने के चक्कर में उस पर स्टाइलिश कवर या कई एक्सेसरीज लगवा देते हैं. इससे बचना चाहिए. साथ ही कवर सादा सिंपल लगवाना चाहिए, जो कार ड्राइव करते वक्त कंफर्टेबल हो.

डैशबोर्ड सजावट

कार में सबसे डिस्टर्बिंग जगह डैशबोर्ड होती है. अगर इस पर एक्सेसरीज लगवा दी जाएं तो, जोकि अक्सर देखने को मिलती हैं. इससे सामने दिखने वाले एरिये में कमी हो जाती है. जो नुकसानदायक हो सकती है. ऐसा करने से बचा जा सकता है.

हैंगिंग आइटम

कार के इंटीरियर को अच्छा लुक देने के लिए कई बार लटकने वाली एक्सेसरीज का प्रयोग कर लिया जाता है, जो कार ड्राइव करते वक्त आपको ध्यान भटकाने का काम करती है. इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है. साथ ही सेंटर रियर व्यू पर लटकाने से बायीं ओर देखने में परेशानी भी होती है. इसे बचना बेहतर है या बहुत कम साइज की एक्सेसरीज का प्रयोग करें.

यह भी पढ़ें-

Mobile Tracker App: इस ऐप को मोबाइल में इंस्टाल कर लिया तो, चोर भी आपका फोन चोरी करने से डरेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
पेट्रोल छोड़िए, महज 25 रुपये/लीटर में चलेगी कार, हुआ बड़ा खुलासा
पेट्रोल छोड़िए, महज 25 रुपये/लीटर में चलेगी कार, हुआ बड़ा खुलासा
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
Embed widget