एक्सप्लोरर

Electric Car: साल के आखिरी महीने में कर सकते हैं बड़ी डील, इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर भारी डिस्काउंट ऑफर

Discount Offer On Electric Car December 2024: मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ती जा रही है. साल के आखिरी महीने में ऑटोमेकर्स भी EVs पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर लेकर आए हैं.

Discount Offer On Electric Cars: भारतीय बाजार में हर महीने एक के बाद एक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लॉन्चिंग हो रही है. मार्केट में लोगों का ध्यान ईवी व्हीकल्स की तरफ भी बढ़ रहा है. लेकिन पिछले महीने नवंबर में ईवी पैसेंजर व्हीकल की सेल कुछ कम हुई है. एक तरफ जहां अक्टूबर 2024 में 11,165 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. वहीं नवंबर 2024 में 8,596 यूनिट्स सेल हुई हैं. वहीं अब कार कंपनी अपनी सेल बढ़ाने के लिए गाड़ियों पर कई तरह के ऑफर लेकर आई हैं, जिससे साल के अंत में ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को गाड़ी खरीदने के लिए लुभाया जा सके.

Tata की गाड़ियों पर मिल रहे बेनिफिट्स

भारत में शामिल कार कंपनियों में टाटा मोटर्स के पास सबसे बड़ा ईवी लाइन-अप है. टाटा की इन इलेक्ट्रिक कारों पर शानदार बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं. टियागो ईवी और टिगोर ईवी के MY24 मॉडल पर 1.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इसके साथ ही कुछ वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. इन गाड़ियों के MY23 मॉडल्स पर दो लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं और एक लाख रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है.

टाटा पंच ईवी पर 25 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर शामिल है. टाटा नेक्सन ईवी के MY24 मॉडल पर कोई डिस्काउंट नहीं है. लेकिन इसके प्री-फेसलिफ्ट नेक्सन ईवी प्राइम और मैक्स वेरिएंट्स पर तीन लाख रुपये के बेनिफिट्स और MY23 के नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट पर दो लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

XUV400 पर डिस्काउंट ऑफर

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी में केवल XUV400 पर ही बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इस कार के दोनों बैटरी पैक ऑप्शन पर 3.10 लाख रुपये तक का ऑफर शामिल है. महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम प्राइस 15.49 लाख रुपये से शुरू होकर 19.39 लाख रुपये तक जाती है.

MG Motors भी दे रही डिस्काउंट

MG Comet EV पर भी बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. कुछ डीलर्स इस गाड़ी पर 75 हजार रुपये तक के ऑफर दे रहे हैं. वहीं कुछ जगह इससे ज्यादा के भी बेनिफिट्स देखने को मिल सकते हैं. एमजी की इलेक्ट्रिक कार ZS EV पर 1.5 लाख रुपये से लेकर 2.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. मार्केट में आई एमजी की नई विंडसर ईवी पर कोई डिस्काउंट मौजूद नहीं है.

यह भी पढ़ें

मार्केट में आया ये नया E-स्कूटर, सिर्फ 999 रुपये में होगी बुकिंग, कम पैसे में होगा लंबा सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Alloy Wheel or Steel Wheel: Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Car Coolant: कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget