एक्सप्लोरर

Citroen Basalt: सिट्रोएन की नई कार जल्द मारेगी मार्केट में एंट्री, जानें क्या होगा खास

कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन जल्द ही अपनी नई कार Citroen Basalt को देश में लॉन्च करने की तैयारी में है. यह कार सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से मिलती-जुलती है.

Citroen Basalt: कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन जल्द ही अपनी एक नई कार को देश में पेश करने जा रही है. इस कार का प्रोडक्शन रेड मॉडल तैयार हो चुका है और इसे माना जा रहा है कि अगस्त तक भारत में पेश किया जा सकता है. सिट्रोएन बैसल्ट को कंपनी नए प्लैटफॉर्म पर तैयार कर रही है. इस कार का लुक सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस (Citroen C3 Aircross) से काफी मिलता-जुलता होने वाला है. वहीं ये कार टाटा कर्व को सीधी टक्कर देने में भी सक्षम होगी.

नया डिजाइन

सिट्रोएन की इस नई कार का लुक यूनिक होने वाला है. इस कार के इंटीरियर में कई नए एलिमेंट्स को जोड़ा जाएगा. वहीं इसमें एक नया टेललैंप, डुअल टोन बंपर के साथ नया अलॉय व्हील भी देखने को मिल जाएगा. इसके अलावा इस कार में कंपनी में नया ग्रिल दिया जाएगा जो कार के लुक को यूनिक बनाता है.

कैसे होंगे फीचर्स

सिट्रोएन की इस नई कार में 10.2 इंच का इंफोटेनेमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग विंग मिरर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और किलेस एंट्री जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिलने की संभावना है. इसके अलावा माना जा रहा है कि कंपनी इस कार में एडीएएस, एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और ईएससी जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मुहैया करा सकती है.

पावरट्रेन

सिट्रोएन बैसल्ट के इंजन की बात करें तो इस कार में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस जैसा ही इंजन मिलने वाला है. इस कार में 1.2 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन उपलब्ध कराया जाएगा. ये इंजन 110 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 205 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा. साथ ही इसमें 6 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है.

कितनी होगी कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल सिट्रोएन ने अपनी इस आगामी कार की कीमतों से पर्दा नहीं उठाया है. लेकिन ऐसा मानना है कि कंपनी इस कार को 11 से 12 लाख रुपये तक की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत में बाजार में उतार सकती है. वहीं ये कंपनी की 7 सीटर कार से महंगी होने वाली है. बाजार में यह कार टाटा कर्व (Tata Curvv) को सीधी टक्कर देने में भी सक्षम होगी.

यह भी पढ़ें: Tata Curvv ICE: टाटा ने पेश की अपनी नई कर्व आईसीई, जानें कब होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget