एक्सप्लोरर

ये है दुनिया की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार, 805km की रेंज का है दावा, जानें अन्य खासियतें

कारों की दुनिया में एक ऐसी कार की एंट्री हुई है जो सोलर पावर से चलती है. जी हां, इसका नाम हंबल वन है.

कारों की दुनिया में एक ऐसी कार की एंट्री हुई है जो सोलर पावर से चलती है. जी हां, इसका नाम हंबल वन है. कैलिफोर्निया की स्टार्टअप कंपनी Humble Motors ने सोलर पावर से चलने वाली कार लॉन्च की है. इस एसयूवी के रूफ यानी कि छत पर सोलर पैनल लगाया है. हंबल वन कार की बैटरी को सूरज की रोशनी तथा बिजली से भी चार्ज किया जा सकता है. इसे पावर सॉकेट, स्टैंडर्ड EV चार्जिंग प्वाइंट और EV फास्ट चार्ज से भी चार्ज किया जा सकता है.

इसकी कीमत की बात करें तो 1,09,000 डॉलर यानी लगभग 80 लाख रुपये रखी गई है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 300 डॉलर यानी लगभग 22,000 रुपये में बुक करा सकते हैं. इस कार पर पिछले दो सालों से काम चल रहा था. कंपनी का कहना है कि इसका प्रोडक्शन 2024 में शुरू होगा और 2025 में डिलिवरी शुरू होगी.

इस कार को इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में बड़ा अविष्कार माना जा रहा है. हंबल वन कार पांच सीटर एसयूवी है. कार की छत पर फोटोवोल्टेइक सेल से बना 82.35 स्क्वेयर फीट का सोलर पैनल है. हंबल वन कार की मोटर 1020hp जनरेट करती है. 

ईंधन की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण की समस्या के दौर में यह कार उम्मीद की नई किरण लेकर आई है. Humble Motors का दावा है कि हंबल वन इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 805 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी. केवल सोलर मोड में यह कार लगभग 96 किलोमीटर तक चल सकती है.

गौरतलब है कि इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड वैश्विक स्तर पर बढ़ी है. दुनिया भर में तेजी से इलेक्ट्रिक कारों को अपनाया जा रहा है. अगर फ्रांस की बात करें तो फ़्रांस के इतिहास में ये पहली बार हुआ, जब इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री पेट्रोल की तुलना में ज्यादा हुई है. 

जनवरी और मार्च के बीच फ्रांसीसी उद्योग ने यह प्रमुख मील का पत्थर हासिल किया, क्योंकि सरकार ने पेट्रोल की ऊंची कीमतों के बीच सब्सिडी के माध्यम से ईवी पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें: बाइक की कीमत में मिल रही हैं स्विफ्ट वैगनआर ऑल्टो जैसी कारें, जानिए कहां

यह भी पढ़ें: Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget