एक्सप्लोरर

Indian Electric Car मार्केट में छलांग लगाने वाली है ये एक और कंपनी!

Nissan Electric Car: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में निसान कंपनी भी छलांग लगाने की तैयारी कर रही है. निसान ने अभी तक भारत के ईवी मार्केट में कदम नहीं रखा था.

Nissan EV In India: दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी निसान भी भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में प्रवेश करने की योजना बना रही है. निसान भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का प्लान बना रही है. कंपनी के पास इस समय अपने लाइनअप में कई ईवी हैं, जो यूरोप के बाजार समेत ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, निसान इस समय भारतीय ईवी बाजार का आकलन कर रही है और भारत में ईवी लॉन्च करने की अलग-अलग संभावनाओं का अध्ययन कर रही है. 

कंपनी बाजार के लिए उपयुक्त इलेक्ट्रिक वाहन की तलाश के अलावा चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ बैटरी स्थानीयकरण क्षेत्र में सुधार पर भी नजर रख रही है. इससे पता चलता है कि निसान भारत में एक प्रतिस्पर्धी मूल्य टैग वाला ईवी लॉन्च करने का प्लान बना रही है. अगर ऐसा होता है तो मौजूदा बाजार स्थिति को देखते हुए इसकी सीधी टक्कर टाटा की इलेक्ट्रिक कारों से हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Best Selling Car: 2021 में जमकर हुई इन 4 गाड़ियों की बिक्री, कीमत भी ज्यादा नहीं

बता दें कि मौजूदा समय में भारत में टाटा ही सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें बेच रही है. देश में मौजूद सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टिगोर ईवी है. टाटा टिगोर ईवी की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें मल्टी ड्राइव मोड्स हैं. कार 5.7 सेकेंड में 0 से 60 Km प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकती है. इसमें 26 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक है और 55 kW (74.7 PS) का मोटर है.

ये भी पढ़ें: Bike और Scooter खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल, बाद में पछताने से बच जाएंगे

इसके अलावा दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन ईवी है. टाटा नेक्सन ईवी की कीमत 14,24,000 रुपये से शुरू होती है. कार में परमानेंट मैग्नेट एसी मोटर है, जो 245 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. यह कार 9.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है. इसमें IP67 सर्टिफाइड 30.2 kwh की लिथियम आयन बैटरी है.

अगर निशान भारत में सस्ती इलेक्ट्रिक कार लाने की योजना बनाती है तो जाहिर तौर पर उसकी टक्कर टाटा की इन मौजूदा सस्ती इलेक्ट्रिक कारों से होने की उम्मीद है. हालांकि, अगर निशान इलेक्ट्रिक कार लाने की योजना को कुछ सालों के बाद लागू करती है तो हो सकता है कि बाजार में और भी कई दूसरे कंपीटीटर्स आ जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
जगुआर, रोल्स-रॉयस से डिफेंडर तक... कम खर्च में होगी मेंटेनेंस, जानें कितने घट जाएंगे ऑटो पार्ट्स के दाम?
जगुआर, रोल्स-रॉयस से डिफेंडर तक... कम खर्च में होगी मेंटेनेंस, जानें कितने घट जाएंगे ऑटो पार्ट्स के दाम?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget