एक्सप्लोरर

सिंगल चार्ज पर 1000km दौड़ी ये इलेक्ट्रिक कार, इसके बाद भी बच गई 15% बैटरी कैपेसिटी

ऑटोमोटिव इंडस्ट्री इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फ़ोकस कर रही है. इसी बीच मर्सिडीज़ बेंज़ एक ऐसी कार तैयार कर रही है, जो 1 हज़ार किलोमीटर से भी ज़्यादा की ड्राइविंग रेंज देगी.

ऑटोमोटिव इंडस्ट्री इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फ़ोकस कर रही है. हालांकि, मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर जो दो सबसे बड़ी चुनौतियां है, वह इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज और कुछ देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों की ज्यादा क़ीमत है. यह समस्याएं उन देशों में ज़्यादा हैं, जहां अभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया है. लेकिन, इसी बीच मर्सिडीज़ बेंज़ एक ऐसी कार तैयार कर रही है, जो 1 हज़ार किलोमीटर से भी ज़्यादा की ड्राइविंग रेंज देगी.

मर्सिडीज़ बेंज़ ने अपनी मर्सिडीज़ बेंज़ विजन ईक्यूएक्सएक्स का रेंज टेस्ट किया और पाया कि कार ने एक बार फ़ुल चार्ज होने पर एक हजार किलोमीटर से भी ज़्यादा की रेंज दी है. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. यह कार मर्सिडीज बेंज की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार है, जिसे अभी डेवलप किया जा रहा है. टेस्टिंग के दौरान कार ने जर्मनी के सिंधेलफिंगन से दक्षिणी फ्रांस के मार्सेल की यात्रा की. यह यात्रा 54 मील प्रति घंटे की औसत रफ़्तार से पूरी की गई है. 

खास बात तो यह है कि इस यात्रा को पूरी करने के बाद भी कार की बैटरी 15 फ़ीसदी बची हुई थी, जिससे 140 किमी की दूरी और तय की जा सकती थी. कार ने 8.7 kWh प्रति 100 किमी (7.1 kWh प्रति 62 मील) की बैटरी एफिशिएंशी दी. कार ने टेस्ट के दौरान ट्रैफिक, कई तरह की सड़कों, पहाड़ी इलाकों और बदलते मौसम जैसी कई वास्तविक स्थितियों का सामना किया. यात्रा के दौरान तापमान में 3 से 18 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव देखा गया.

टेस्टिंग के दौरान मर्सिडीज बेंज विजन ईक्यूएक्सएक्स की टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा रही. मर्सिडीज बेंज विजन ईक्यूएक्सएक्स कार के बाज़ार में आने के बाद इसका सीधा मुक़ाबला पॉर्श टायकन, ऑडी ई-ट्रॉन जीटी और टेस्ला रोडस्टर जैसी लक्जरी ईवी से होगा. हालांकि, रेंज के मामले में मर्सिडीज बेंज विजन ईक्यूएक्सएक्स सभी पर भारी रह सकती है.

यह भी पढ़ें: नॉर्मल कारों से कैसे अलग होती हैं हाइब्रिड कारें? क्या हैं फायदे और नुकसान? जानें

यह भी पढ़ें: Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget