एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki को लगा झटका, पिछले महीने ग्राहकों को दिया था 'शॉक'

Maruti Suzuki Sales: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने नए साल पर अपनी कई कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान करते हुए ग्राहकों को 'शॉक' दिया था और अब कंपनी को झटका लगा है.

Maruti Suzuki Sales In January: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने नए साल पर अपनी कई कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान करते हुए ग्राहकों को 'शॉक' दिया था और अब कंपनी को झटका लगा है. दरअसल, कंपनी की सेल गिर गई है. मारुति सुजुकी ने मंगलवार को जानकारी दी कि जनवरी में उसकी बिक्री में गिरावट आई है. कंपनी ने जनवरी में कुल 1,54,379 कारें बेचीं हैं, जो जनवरी 2021 में की गई 160,752 कारों की बिक्री से कम है. 

हालांकि, कंपनी ने दावा किया है कि बिक्री में गिरावट सप्लाय चैन में आई परेशानियों के कारण है. बता दें कि कार निर्माता कंपनियां सेमीकंडक्टर चिप की कमी का सामना कर रहा है, जिसके कारण ज्यादातर ऑटो कंपनियों की सप्लाय चैन प्रभावित हुई है. ऐसे में पिछले महीने मारुति सुजुकी की कुल घरेलू बिक्री 132,461 इकाइयों की रही है. वहीं, कंपनी ओईएम को 3,981 इकाइयां बेची हैं जबकि 17,937 इकाइयों का निर्यात किया है.

ये भी पढ़ें : Petrol से मिलेगा छुटकारा! इन कारों में CNG और LPG किट लगवाने को मिली मंजूरी, ये रही जरूरी बातें

घरेलू बाजार में कारों की बिक्री और विदेशी बाजारों में शिपिंग के अलावा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की टोयोटा के साथ वैश्विक साझेदारी भी है, जिसके तहत मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स को अपनी बलेनो और विटारा ब्रेज़ा बेचती है. इस बिक्री में भी गिरावट आई है. मारुति सुजुकी ने पिछले महीने टोयोटा को बलेनो और विटारा ब्रेज़ा की कुल 3,981 यूनिट्स बेची हैं, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 5,703 यूनिट्स की बेची थीं.

ये भी पढ़ें : Electric Vehicle खरीदने पर ऐसे पाएं बड़ी छूट, जानें क्या है FAME-II सब्सिडी

बता दें कि मारुति सुज़ुकी इस साल कई नई कारें लॉन्च करने की प्लानिंग में है, इनमें नई 2022 मारुति सुजुकी बलेनो भी शामिल होगी. नए मॉडल की बलेनो को लेकर उम्मीद है कि यह कार इसी महीने लॉन्च की जा सकती है. कंपनी को उम्मीद होगी कि इससे उसकी बिक्री फिर से बढेगी. हालांकि, बाजार में नई बलेनो को भी Hyundai i20 (ह्यूंदे i20), Toyota Glanza (टोयोटा ग्लैंजा), Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) जैसी कारों से मुकाबला करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
Car Mileage Drop: अचानक कम होने लगा कार का माइलेज, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें
अचानक कम होने लगा कार का माइलेज, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget