एक्सप्लोरर

टोयोटा ने लॉन्च किया Innova Crysta का लिमिटेड एडिशन, बहुत कुछ इसमें खास

Toyota ने टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के डीजल मॉडल के लिए पिछले महीने ही बुकिंग बंद कर दी है. इस गाड़ी में एक 2.4L, 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता था, जो 148bhp की पॉवर और 343 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है.

Toyota Innova Crysta Limited Edition: इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) की बहुत ही लोकप्रिय एमपीवी है. इस कार की डीजल वेरिएंट की बुकिंग को कंपनी कुछ दिनों पहले ही बंद कर चुकी है. लेकिन अब कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए इनोवा क्रिस्टा के नए लिमिटेड एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. गौरतलब है कि यह एक पेट्रोल इंजन मॉडल है, यह इनोवा क्रिस्टा के मौजूदा वेरिएंट  GX पेट्रोल पर बेस्ड है. इस गाड़ी में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे. इस नए मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 17.86 लाख रूपये रखी गई है.

कैसा है इंजन?

इनोवा क्रिस्टा लिमिटेड एडिशन को बाजार में मौजूद इसके पेट्रोल मॉडल के GX वेरिएंट के आधार पर तैयार किया गया है. इसलिए इसमें एक 2,694cc का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसमें 5200 आरपीएम पर 164 बीएचपी की मैक्सिमम पॉवर और 4000 आरपीएम पर 245 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट मिलता है. इसमें  ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. इस गाड़ी का माइलेज 15.6 किलोमीटर प्रति लीटर है. यह कार सिल्वर, अवंत गार्डे ब्रॉन्ज़, क्रिस्टल शाइन ब्लैक, ग्रे, सुपर व्हाइट और गार्नेट रेड जैसे 6 रंगों में उपलब्ध है.

मिलेंगे ये बड़े बदलाव

Innova Crysta Limited Edition में नए फीचर्स के तौर पर हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम को शामिल किया गया है. इस लिमिटेड एडिशन इनोवा क्रिस्टा की फ्री एक्सेसरीज के साथ बिक्री अक्टूबर माह के अंत या स्टॉक के खत्म होने तक की जाएगी. पहले इन एक्सेसरीज के लिए अलग से कीमत चुकानी पड़ती थी, जो कि इस कार के GX वेरिएंट के साथ पेश की जाती थी. इन एक्सेसरीज की कीमत लगभग 55 हजार रूपये है. 

बंद हो गई है डीजल मॉडल की बुकिंग

टोयोटा ने टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के डीजल मॉडल के लिए पिछले महीने ही बुकिंग बंद कर दी है. इस गाड़ी में एक 2.4L, 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता था, जो 148bhp की पॉवर और 343 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है.

यह भी पढ़ें :-

Upcoming SUV Cars in India: जल्द ही भारत में आएगी Citroen की एक और नई SUV, इन कारों से होगा मुकाबला

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में हुआ जर्बदस्त इजाफा, अगस्त महीने में बिक गए इतने यूनिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating
Tata-Mahindra की बढ़ी टेंशन, Hyundai ला रही है EV, Hybrid और SUVs की पूरी फौज
Tata-Mahindra की बढ़ी टेंशन, Hyundai ला रही है EV, Hybrid और SUVs की पूरी फौज
Scorpio-N का आ रहा फेसलिफ्ट, जानिए लुक से लेकर फीचर्स तक क्या-क्या नया मिलेगा?
Scorpio-N का आ रहा फेसलिफ्ट, जानिए लुक से लेकर फीचर्स तक क्या-क्या नया मिलेगा?
अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें
अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget