एक्सप्लोरर

Electric Vehicle खरीदने पर यहां मिल रही है 5% की छूट! ये है पूरी जानकारी

Electric Vehicles Discount: केंद्र और विभिन्न राज्यों की सरकारें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के उत्पादन और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए इन पर अच्छी खासी सब्सिडी या छूट दे रही हैं.

Electric Vehicles In Delhi: पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों की वजह से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है. फिर, भारत सरकार की 2030 तक पूरी तरह से ई-व्हीकल्स पर निर्भर होने की कवायद ने भी लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है. लेकिन, इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ बड़ी मुश्किल इस बात की है कि ये चलाते समय जितने किफायती साबित होते हैं, खरीदते समय जेब पर उतना ही ज्यादा वजन भी डाल देते हैं. नतीजतन अपनी ज्यादा कीमतों की वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अब भी देश के बड़े वर्ग के बजट से बाहर की चीज साबित होते हैं.

ऐसे में केंद्र और विभिन्न राज्यों की सरकारें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के उत्पादन और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए इन पर अच्छी खासी सब्सिडी या छूट दे रही हैं. इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने छोटे कमर्शियल ईवी खरीदारों के लिए बड़ी सौगात दी है. यदि आप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहते हैं और कोई व्यवसायिक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए लोन लेते हैं, तो आपको इसकी ब्याज में 5 फीसदी तक की छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Tata Tiago और Tigor CNG लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत, मारुति और हुंडई की इन कारों से होगा मुकाबला

दिल्ली सरकार ने बुधवार को ई-रिक्शा, तिपहिया और हल्के सामान ढोने वाले ईवी की खरीद पर ब्याज में राहत देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिडेट (EESL) की पूर्ण अनुषंगी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) के साथ एक समझौता किया है. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस मौके पर कहा कि सरकार की इस पहल से न केवल निजी खरीदारों को लाभ होगा बल्कि ई-कॉमर्स, किराना सामान की डिलिवरी से जुड़ी वाहन सेवाएं देने वाले लोगों को भी लाभ होगा.

यह भी पढ़ें: Color Changing Car: ड्राइवर के मूड के हिसाब से कैसे बदल जाता है इस कार का रंग, जानिए क्या लगा है बॉडी में

बता दें कि इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक तिपहिया और हल्के इलेक्ट्रिक व्यवसायिक वाहनों पर 25,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ प्राप्त किया जा सकता है. इससे पहले दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की खरीद पर भी बड़ी सब्सिडी देने की घोषणा की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें
अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
देश में धूम मचाने के बाद विदेश पहुंची Nexon, अब इस नाम से बिकेगी पॉपुलर SUV
देश में धूम मचाने के बाद विदेश पहुंची Nexon, अब इस नाम से बिकेगी पॉपुलर SUV

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget