एक्सप्लोरर

CNG, Petrol या Diesel... कौनसी कार रहेगी आपके लिए बेस्ट? कंफ्यूज हैं तो यहां पढ़ें

CNG Vs Petrol Vs Diesel: अगर कार खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन इस कंफ्यूजन में हैं कि CNG, Petrol या Diesel में से कौनसी कार खरीदें तो यह लेख आपको इस उलझन से निकाल सकता है.

CNG, Petrol and Diesel Cars Comparison: अगर कार खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन इस कंफ्यूजन में हैं कि CNG, Petrol या Diesel में से कौनसी कार खरीदें तो यह लेख आपको इस उलझन से निकाल सकता है. फ्यूल के लिहाज से आपको गाड़ी खरीदते समय कुछ जरूरी बातों को ख्याल रखना होता है. इस लेख में हमने ऐसी ही कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है, जो गाड़ी खरीदते समय आपके बहुत काम आ सकती हैं.

कौनसी कार खरीदें? CNG, Petrol या Diesel
अगर आप हर महीने 400-500 किलोमीटर या इससे भी कम चलते हैं तो आपके लिए पेट्रोल कार लेना अच्छा फैसला हो सकता है. वहीं, अगर आप 700-1000 किलोमीटर या 1200-1500 किलोमीटर तक का सफर हर महीने तय करते हैं तो आपको सीएनजी कार लेने में फायदा रहेगा. यहां पर सीएनजी आपके लिए पैसे बचाने वाली साबित होगी. 

लेकिन, अगर आपकी रनिंग हर महीने 1500-1800 किलोमीटर या उससे ज्यादा है, तो आपके लिए डीजल कार लेना सही रहेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे न सिर्फ आपका ईंधन पर खर्च बचेगा बल्कि कार की मेंटनेंस समेत कई अन्य खर्चों में भी बचत मिलेगी. हालांकि, पेट्रोल कारों की तुलना में डीजल कारें शोर अधिक करती हैं.

वर्तमान में सीएनजी कार खरीदने के बाद जो एक बड़ी दिक्कत है, वह यह है कि अभी इसके फ्यूल स्टेशंस कम हैं और इसे भरवाने में भी समय अधिक लगता है. पीक समय में स्टेशन पर लंबी लाइन लगती है. हालांकि, सरकार सीएनजी स्टेशन लगाने की दिशा में ध्यान केंद्रित कर रही है. जल्द ही इसके फिलिंग स्टेशनों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

डीजल कारों की रेगुलर मेंटेनेंस और स्पेयर कॉस्ट अधिक होती है लेकिन इसकी रनिंग कॉस्ट पेट्रोल कार की तुलना में कम होती है. सीएनजी कार की रनिंग कॉस्ट दोनों प्रकार की कारों से कम होती है. पेट्रोल कारों की रनिंग कॉस्ट व तेल की लागत सबसे अधिक होती है.

कार खरीदने से पहले इन सवालों के जवाब जान लें
पेट्रोल, डीजल या सीएनजी से चलने वाली कौन सी कार लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रहेगी? आप कार लंबे सफर के लिए लेना चाहते हैं या ऑफिस-घर आने-जाने के लिए या समाज में अपने सोशल स्टेटस को मजबूत करने के लिए? आपको बड़ी कार खरीदनी है या छोटी कार?

इसके बाद जो सवाल बचता है, वह है कि आपको किस प्रकार के फ्यूल वाली कार से जेब पर भार नहीं पड़ेगा या कम पड़ेगा? इसका जवाब ऊपर दी गई जानकारी का आंकलन करके आप खुद ढूंढ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp New Feature : कंप्यूटर पर WhatsApp यूज करना हुआ और आसान, कंपनी ने लॉन्च किया वॉट्सऐप विंडो ऐप, इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड

Amazon Deal: ये हैं  5 स्टार रेटिंग वाले सबसे सेफ और एनर्जी एफिशियेंट गीजर, एमेजॉन पर ऑफर में मिल रहे हैं 8 हजार से भी कम में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget