एक्सप्लोरर

How to Drive in Winter: कोहरे में कर रहे हैं ड्राइविंग तो इन 6 बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Driving Tips: मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरा बढ़ रहा है. कोहरे में सबसे ज्यादा समस्या ड्राइविंग के दौरान आती है. यहां हम बता रहे हैं कुछ उपाय जिन्हें आपको कार ड्राइविंग के दौरान ध्यान में रखना चाहिए.

Driving Tips in Hindi: मैदानी इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है और लोग कंपकपाती ठंड (Winter) से परेशान हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी अगले कुछ दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी और ठंड (Cold) के साथ कोहरा (Fog) भी लोगों को तंग कर सकता है. ठंड में कोहरा वाहन चालकों के लिए एक बड़ी समस्या है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी (Visibility) बहुत कम हो जाती है और इससे हादसे होते हैं. अगर आप भी इस मौसम में वाहन लेकर रोड पर उतर रहे हैं, तो आपको बहुत ही सावधान होकर चलना चाहिए. यहां हम बता रहे हैं कुछ टिप्स, जिन्हें आपको ठंड और कोहरे में ड्राइविंग के दौरान अपनाने चाहिए.

1. स्पीड में न चलें

ठंड में ड्राइविंग (Driving) के दौरान सबसे जरूरी बात यही है कि आप स्पीड (Speed) में न चलें. वाहन को कम ही स्पीड में ड्राइव करें. स्पीड उतनी ही रखें, जिससे अचानक कोई खतरा सामने आने पर आप समय रहते गाड़ी रोक सकें. दरअसल कोहरे की वजह से हमें आगे चलने वाले वाहन दूर से नहीं दिखते. कई बार एकदम नजदीक की विजिबिलिटी भी खराब होती है. ऐसे में स्पीड में चलने पर आपकी गाड़ी आगे चल रही गाड़ी से टकरा सकती है.

2. हेडलाइट्स को रखें लो बीम पर

कोहरे में विजिबिलटी के लिए आपको अपनी कार के हेडलाइट्स को लो बीम (low beam headlights) पर रखना चाहिए. दरअसल कोहरे में अगर लाइट हाई बीम पर रहेगी तो एडजस्टमेंट करते वक्त आंखों पर ज्यादा जोर पड़ता है. इससे आपको दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा कार में फॉग लैंप्स (Fog Lamps) का होना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें : Bike Tips: मोटरसाइकिल पर कहर ढाती ठंड से बचने का सबसे सस्ता जुगाड़, 2 रुपये का भी नहीं है खर्चा

3. सिर्फ ड्राइविंग पर फोकस करें

कोहरे में वाहन चलाने के दौरान अपना पूरा फोकस आपको ड्राइविंग (Driving) पर ही रखना चाहिए. आपको ऐसी किसी भी गतिविधि से दूर रहना चाहिए जिससे आपका ध्यान बंटता हो. जैसे ड्राइविंग के दौरान फोन पर बात, कोई वीडियो (Video) देखना या कार में पीछे बैठे शख्स से पीछे मुड़-मुड़कर बातचीत करना. आपको इनमें से कुछ भी करने से बचना चाहिए.

4. डिफॉगर लगवा लें

कोहरे में ड्राइविंग के दौरान अक्सर शीशे पर धुंध या भाप बैठ जाती है और आपको बाहर कुछ नहीं दिखता है. ऐसे में जरूरी है कि आप शीशे को समय-समय पर साफ करते रहें. इस समस्या के समाधान के लिए डिफॉगर (Defogger) सबसे बेहतर विकल्प है. अगर आपकी कार में ये नहीं है तो फौरन इसे लगवा लें.

5. हैजर्ड लाइट्स के इस्तेमाल से बचें

इस मौसम में ड्राइविंग के दौरान आपको हैजर्ड लाइट (Hazard Headlight) के यूज को लेकर भी अलर्ट रहना चाहिए. इस लाइट्स को तभी यूज करें जब आपको इमरजेंसी (Emergency) में रुकना हो या किसी दूसरी ड्राइवर को अलर्ट करना हो.

ये भी पढ़ें : Yamaha दे रही है हजारों रुपये का कैशबैक, मोटरसाइकिल और स्कूटर खरीदने का बढ़िया मौका!

6. आगे चलने वाले वाहन से दूरी बनाएं रखें

कोहरे में ड्राइविंग के दौरान आपको अपने से आगे चलने वाले वाहनों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. दरअसल हो सकता है कि कोहरे में उन्हें आगे कुछ खतरा या कोई वाहन खड़ा मिले. अगर वह अचानक ब्रेक लगाएंगे और आप उनके एकदम पीछे होंगे तो टक्कर हो सकती है. इसलिए उचित दूरी बनाकर चलें, ताकि इमरजेंसी में उनके ब्रेक लगाने पर भी आप समय रहते खुद को कंट्रोल कर सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Hotel Fire LIVE: मालवीय नगर 'अग्निकांड' में 10 भारतीय और 11 विदेशी नागरिकों की मौत, 21 घायल
LIVE: मालवीय नगर 'अग्निकांड' में 10 भारतीय और 11 विदेशी नागरिकों की मौत, 21 घायल
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...

वीडियोज

Sushmita Sen को 'Gold Digger' कहने वालों को Lalit Modi का जवाब, बोले- हर बिल वही चुकाती थीं
Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Hotel Fire LIVE: मालवीय नगर 'अग्निकांड' में 10 भारतीय और 11 विदेशी नागरिकों की मौत, 21 घायल
LIVE: मालवीय नगर 'अग्निकांड' में 10 भारतीय और 11 विदेशी नागरिकों की मौत, 21 घायल
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
पश्चिम बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा करीबी और कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
Kuwait Airport Attacked by Iran: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
Embed widget