एक्सप्लोरर

केवल 19 महीने में ही BYD ने बना डालीं 5,00,000 Atto3 इलेक्ट्रिक कारें, आखिर ग्राहक इस पर इतने फिदा क्यों हैं!

BYD Atto3 EV Rivals: बीवाईडी अट्टो3 से मुकाबला करने वाली इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो, इसका मुकाबला एमजी एस ईवी और हुंडई कोना से होता है.

BYD Atto3 EV: इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर बीवाईडी ने घोषणा की है कि, उसने अपने प्लांट से केवल 19 महीनों में ही अपनी अट्टो3 इलेक्ट्रिक कार के 5,00,000 यूनिट्स का उत्पादन कर दिया. बीवाईडीअट्टो3 कार कंपनी का ग्लोबल लेवल पर पहला प्रोडक्ट है. जिसे भारत में नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था, ये भारत में कंपनी की दूसरी लॉन्चिंग थी. इससे पहले कंपनी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एमपीवी ई6 को लॉन्च कर चुकी थी. भारत में अट्टो3 की शुरुआती कीमत 34 लाख रुपए एक्स-शोरूम है.

बीवाईडी अट्टो3 फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स की बात करें तो, इसे खास एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के साथ पेश किया गया है. इसमें स्लीक एलईडी हेडलाइट और विंग शेप एलईडी डीआरएल के साथ ब्लैंकेड ऑफ सिल्वर ग्रिल दी गयी है. इसके अलावा इसमें ट्रॅपेजोइड आकर का ड्यूल टोन बम्पर और एक फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट मिलती है.

बीवाईडी अट्टो3 डिजाइन

साइड की बात करें तो, बीवाईडी अट्टो3 में 18 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील के साथ ब्लैक-आउट व्हील मेहराब है. वहीं बैक साइड में बड़े अक्सर में बिल्ड योर ड्रीम्स के साथ एलईडी टेल-लैंप, छत पर स्पॉइलर और डुअल-टोन बंपर भी है. ये कार चार कलर में उपलब्ध है, जोकि बोल्डर ग्रे, पार्कौर रेड, स्की व्हाइट और सर्फ ब्लू हैं.

बीवाईडी अट्टो3 केबिन फीचर्स

अगर इसके केबिन की बात करें तो, इसमें फंकी एलिमेंट्स के साथ एक यूनिक डैशबोर्ड लेआउट मिलता है. इसके अलावा डंबल-स्टाइल एयर-कॉन वेंट, ट्रेडमिल-स्टाइल सेंटर आर्मरेस्ट, डोर हैंडल के साथ डोर-माउंटेड सर्कुलर स्पीकर, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 12.8 इंच की रोटेटिंग सेंट्रल स्क्रीन, 5.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, वायरलेस फोन चार्जर, सिंथेटिक लेदर अपहोल्स्ट्री, पावर्ड फ्रंट ड्राइवर/पैसेंजर सीटऔर एम्बिएंट लाइट्स भी शामिल हैं.

बीवाईडी अट्टो3 पावर पैक पावर ट्रेन और सेफ्टी फीचर्स

वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, इसमें एडीएएस, 360-डिग्री कैमरा, एबीएस, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और 7 एयरबैग दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें 3.3kW पावर आउटपुट के साथ रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और व्हीकल टू लोड फीचर भी मौजूद है. वहीं पावरट्रेन और बैटरी पैक की बात करें तो, इस इलेक्ट्रिक कार में 60.48kWh ब्लेड बैटरी पैक, जोकि फ्रंट एक्सल-माउंटेड परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मौजूद है. जो 201 hp की पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. अट्टो3 सिंगल चार्ज पर 521 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है. इसके अलावा इससे 7.3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ी जा सकती है.

बीवाईडी अट्टो3 सेफ्टी रेटिंग और राइवल्स

अट्टो3 ईवी को यूरो NCAP क्रैश-टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की. वहीं इससे मुकाबला करने वाली इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो, इसका मुकाबला एमजी एस ईवी और हुंडई कोना से होता है.

यह भी पढ़ें- Budget Electric Cars: एसयूवी के बजट में घर ला सकते हैं ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां, ड्राइविंग रेंज भी है जबरदस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget