एक्सप्लोरर

BMW iX Electric SUV भारत में लॉन्च, 425 किलोमीट की रेंज के साथ पहली बार दिया गया है ये फीचर

BMW iX Price In India: हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील शानदार दिखता है और बड़े डिस्प्ले के साथ फ्लोटिंग सेंटर कंसोल बिलकुल अलग है.

BMW Electric Car In India: बीएमडब्ल्यू ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार iX लॉन्च कर दी है. बीएमडब्ल्यू जिस तरह से अपनी कारों को बनाती है, उस पर पूरी तरह से पुनर्विचार करती है. इसका बीएमडब्ल्यू पेट्रोल/डीजल एसयूवी से कोई संबंध नहीं है और यह आई ब्रांड के लिए एक प्रमुख एसयूवी है. iX स्मार्ट है, एग्जोटिक मेटेरियल से बनी है और इसमें दिया गया इंटीरियर इको फ्रेंडली भी है. यह BMW X5 साइज की SUV है लेकिन इसका लुक आपको चौंका देगा और आपका ध्यान खींचेगा. इसके डिजाइन और बड़ी ग्रिल के बारे में बहुत कुछ कहा गया है लेकिन आपको इसकी सराहना करने के लिए आईएक्स को वास्तविक रूप से देखना होगा.

यह बोल्ड है. बीएमडब्ल्यू रेड मेटेलिक फिनिश और कॉपर एक्सेंट के साथ है, आईएक्स अट्रैक्टिव लग रही है. बात करने का बड़ा पॉइंट बड़ी ग्रिल है जो अब कैमरा, सेंसर और रडार को कवर करती है. आपको कम लाइनों के साथ एक बहुत ही सरल डिजाइन दिखाई देगा. फ्लश डोर हैंडल, स्लिम एलईडी हेडलैंप और टेल-लैंप प्लस फ्रेमलेस डोर (इस फीचर के साथ पहली बीएमडब्ल्यू एसयूवी) हैं, जबकि बीएमडब्ल्यू लोगो भी विंडस्क्रीन के लिए वॉशर फ्लुइड के लिए जगह का काम करता है.


BMW iX Electric SUV भारत में लॉन्च, 425 किलोमीट की रेंज के साथ पहली बार दिया गया है ये फीचर

अंदर, यह किसी भी बीएमडब्ल्यू के अलग है जिसमें मैं कभी बैठा हूं और जिस तरह से बीएमडब्ल्यू ने सोचा है, उसका इंटीरियर शानदार है. मुझे यह पसंद है कि यह हर तरह से अलग है और X5 से इसका कोई लेना देना नहीं है. हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील शानदार दिखता है और बड़े डिस्प्ले के साथ फ्लोटिंग सेंटर कंसोल बिलकुल अलग है. यह भी यूनिक फेक्ट है कि बीएमडब्ल्यू ने किसी भी कच्चे माल या दुर्लभ धातुओं का उपयोग नहीं किया है. इंटीरियर केवल रिसाइकल या टिकाऊ मेटेरियल से बना है.

यह भी पढ़ें: Electric Bike: सिर्फ 115 रुपये में 500KM दौड़ सकती है ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें और क्या है खास


BMW iX Electric SUV भारत में लॉन्च, 425 किलोमीट की रेंज के साथ पहली बार दिया गया है ये फीचर

ऑडियो सिस्टम

इसके इंटीरियर में नेचुरल चमड़े का उपयोग किया गया है जबकि कंट्रोल्स के लिए क्रिस्टल एलिमेंट्स का उपयोग किया है. इसमें 12.3-इंच का कर्व्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, इसमें 14.9 इंच की सेंट्रल डिस्प्ले दी गई है जो कि कस्टमाइजेबल मेन्यू के साथ है और काफी ऑप्शन दिए गए हैं. दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें एक हेड-अप डिस्प्ले, रिवर्स असिस्टेंट, 18 स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Cars Under 10 Lakh: 10 लाख रुपये तक में आती हैं ये दमदार प्रीमियम हैचबैक कारें, स्टाइल और फीचर्स हैं शानदार


BMW iX Electric SUV भारत में लॉन्च, 425 किलोमीट की रेंज के साथ पहली बार दिया गया है ये फीचर

यह कार इशारों को भी पहचानती है. इसके अलावा इसमें  सबसे बड़ा बीएमडब्ल्यू पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है. आरामदायक बैठने की जगह और पर्याप्त हेडरूम/लेगरूम के साथ गाड़ी में बहुत जगह है. आगे की सीटें स्पोर्टियर हैं लेकिन पर्याप्त सपोर्ट देती हैं.


BMW iX Electric SUV भारत में लॉन्च, 425 किलोमीट की रेंज के साथ पहली बार दिया गया है ये फीचर

पावर

भारत में 76.6 kWh बैटरी पैक के साथ BMW iX xDrive40 मिलेगी. इसकी मोटर 326hp की पावर और 630 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करेगी. गाड़ी के हर एक्सल पर दो मोटर हैं और यह निश्चित रूप से ऑल-व्हील ड्राइव है. ड्राइवर को कई ड्राइव मोड का ऑप्शन भी मिलता है, स्टीयरिंग पैडल से ऑटोमेटिक या मैनुअल रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिलेक्ट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Electric Scooter: साल 2021 में Ola बजाज TVS समेत लॉन्च हुए ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज 236 किलोमीटर तक


BMW iX Electric SUV भारत में लॉन्च, 425 किलोमीट की रेंज के साथ पहली बार दिया गया है ये फीचर

रेंज और चार्जिंग टाइम

अब हम रेंज के बारे में बात करते हैं, कंपनी का दावा है कि iX की रेंज 425km है, जबकि रियल वर्ल्ड में आपके ड्राइव करने के तरीके के आधार पर निश्चित रूप से 300km से ज्यादा की रेंज की उम्मीद है. चार्जिंग टाइम की बात करें तो, एक हैवी DC चार्जर से इसे 20 मिनट में 100 किलोमीटर चलाने के लिए चार्ज किया जा सकता है. वहीं 150kW के डीसी चार्जर से 10 मिनट में 100kms के लिए चार्ज किया जा सकता है. एक स्टैंडर्ड एसी चार्जर को फुल चार्ज करने में 7.5 घंटे का समय लगेगा. कार खरीदने पर वॉलबॉक्स चार्जर मिलेगा जबकि बीएमडब्ल्यू डीलरशिप के पास फास्ट चार्जर भी होंगे.


BMW iX Electric SUV भारत में लॉन्च, 425 किलोमीट की रेंज के साथ पहली बार दिया गया है ये फीचर

कीमत

इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1.15 करोड़ रुपये है. iX एक अलग एसयूवी है जो न केवल इलेक्ट्रिक होने के बारे में नहीं है, बल्कि ईको फ्रेंडली दृष्टिकोण भी रखती है. इसमें सबसे अधिक कल्पनाशील/अच्छी तरह से तैयार किए गया इंटीरियर है, जो एक स्पेसशिप की तरह भी दिखता है. iX EV का एक मजबूत ऑप्शन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
Car Mileage Drop: अचानक कम होने लगा कार का माइलेज, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें
अचानक कम होने लगा कार का माइलेज, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget