एक्सप्लोरर

BMW जल्द ही ला रही है Apache 310 पर बेस्ड नई 310 RR बाइक, जानें इसमें क्या है खास

बीएमडब्ल्यू (BMW) जल्द ही अपनी नई बाइक 310 RR जल्द ही लॉन्च करने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह बाइक 15 June को लॉन्च होगी. तो चलिए जानते हैं इसकी ख़ासियत के बारे में-

BMW Upcoming Bike 310 RR : बीएमडब्ल्यू (BMW) जल्द ही अपनी नई बाइक 310 RR जल्द ही लॉन्च करने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह बाइक 15 June को लॉन्च होगी. इसकी खासियत की बात करें तो यह नई अपकमिंग बाइक TVS Apache 310 के साथ प्लेटफॉर्म को साझा करती है, बता दें कि BMW मोटरराड और TVS मोटर ने अभी जल्द ही में साझेदारी किया था. आपको बता दें कि इस साझेदारी के तहत TVS अपने प्लेटफॉर्म का उपयोग करके भारत में BMW के एंट्री लेवल गाड़ियों का निर्माण करती है. जारी हुए टीजर में जो तस्वीरें दिखी हैं उससे पता चलता है कि आने वाली बाइक रीबैज या अपडेटेड न होकर एक नया मॉडल होगी. 

डिजाइन- अपकमिंग बाइक की डिजाइन व लुक की बात की जाए तो BMW 310 RR बाइक Apache 310 पर आधारित हो सकती है. इसके अलावा बाइक में पहले की तरह हेडलाइट और टेल लाइट यूनिट मिल जाएगा. साथ ही फेयरिंग यूनिट डिजाइन के साथ-साथ नए इंटीरियर और एक्सटिरीयर कलर ऑप्शन दिए गए हैं. यहां पर फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 5 इंच का कलर डिस्प्ले, डुअल चैनल ABS, स्लिपर क्लच और राइड बाय वायर को जोड़े जाने की उम्मीद है. वहीं टीजर में देखने से पता चलता है कि आरआर 310 व्हाइट और ब्लू कलर (पारंपरिक बीएमडब्ल्यू) में आएगी.

इंजन- इंजन की बात करें तो BMW 310 RR के पावरट्रेन को अभी मौजूद बीएमडब्ल्यू 310 मॉडल के इंजन के सिमिलर होने की उम्मीद है. वहीं इसको 312.2cc के सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ पेश किया जाएगा. यह इंजन 9700 rpm पर 34 PS की पावर और 7700 rpm पर 27.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही 6-स्पीड  ट्रांसमिशन यूनिट की पेशकश की जाएगी. वहीं इस अपकमिंग बाइक की टॉप स्पीड  की बात करें तो यह 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी, साथ ही  7.17 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इसके अलावा ब्रेकिंग सिस्टम के रूप में फ्रंट सस्पेंशन में USD फोर्क्स और रियर में टू आर्म एल्युमिनियम स्विंगआर्म देखने को मिल जाएगा.

कीमत- आने वाली इस बाइक की कीमत की बात करें तो Apache 310 से काफी ज्यादा होगी. बता दें कि Apache 310 वर्तमान में 2.65 लाख रुपये में आती है. माना जा रहा है कि भारत में इस अपकमिंग बाइक का मुकाबला  2022 KTM RC 390, Kawasaki Ninja 300 और Kawasaki Ninja 300 से होगा.

यह भी पढ़ें :-

MPV Hyundai Custo: धांसू सेफ्टी फीचर्स के साथ भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है ये कार, जानें खासियत

Maruti Suzuki ला रही है धाकड़ SUV, Hyundai और Mahindra जैसी कंपनियों से मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget