एक्सप्लोरर

Wagon R, Celerio और Santro में कौन सी CNG कार खरीदें, कंफ्यूज है तो देखें कौन सी है आपके लिए बेस्ट

Hyundai Santro CNG कार दो वेरिएंट में बाजार में उपलब्ध है. इसके CNG Magna वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये और CNG Sportz की एक्स शोरूम कीमत 6.42 लाख रुपये है. 

CNG Cars Comparison: देश में CNG कारों के बहुत से मॉडल्स उपलब्ध हैं और डिमांड भी बहुत अधिक है, क्योंकि ये पारंपरिक ईंधन से चलने वाली कारों की तुलना में बहुत कम खर्च में चलती हैं. देश में Maruti Celerio, Hyundai Santro और Maruti WagonR जैसी कारों के CNG मॉडल्स की खूब बिक्री होती है. ये कारें चलने में किफायती होने के साथ ही कीमतों में भी सस्ती हैं.

अगर आप भी इन्हीं में से कोई CNG कार खरीदना चाहते हैं लेकिन कौन सी खरीदें यह नहीं तय कर पा रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं इन तीनों कारों का कंपेरिजन, जिससे आपको अपने लिए बेस्ट ऑप्शन चुनने में आसानी होगी. तो चलिए इन कारों की खासियत के बारे में जानते हैं. 

Maruti Celerio CNG 

यह कार महंगे पेट्रोल डीजल के जमाने में यात्रा का एक बहुत ही किफायती विकल्प है क्योंकि यह कार 35.6 km/kg का बेस्ट माइलेज देती है. मारूति की इस कार में एक 998 cc के इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 57 hp की पावर और 82.1 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न कर सकता है. इस कार की दिल्ली एक्स शोरूम में कीमत 6.69 लाख रुपये है. 

Hyundai Santro CNG

हुंडई सेंट्रो में एक 1.1 लीटर का इंजन मिलता है, जो 60 ps की अधिकतम पॉवर और 85 Nm का उच्चतम टॉर्क पैदा करता है. इस कार से 30.48 किमी/किलोग्राम की माइलेज प्राप्त की जा सकती है. यह कार दो वैरिएंट में बाजार में उपलब्ध है. जिसके CNG Magna वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपए और CNG Sportz की एक्स शोरूम कीमत 6.42 लाख रुपये है. 

Maruti WagonR CNG 

Maruti की Wagon R देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इसमें एक 1.0 लीटर इंजन मिलता है जो कि 58 hp की टॉप पावर और 78 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट कर सकता है. कम्पनी इस 5 - सीटर कार से 32.52 km/kg माइलेज मिलने का दावा करती है. इस सीएनजी कार की कीमत दिल्ली एक्स शोरूम में  6.42 लाख से 6.86 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :-

Bike Safety: बहुत काम का है ये डिवाइस, अब नहीं रहेगा बाइक चोरी होने का डर

Car Tips: अगर Keyless एंट्री वाली है कार और बैटरी हो गई है डिस्चार्ज, तो ऐसे खोलें कार के दरवाजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर पहली कार खरीदने का बना रहे हैं मन तो ये 4 Maruti मॉडल जरूर देखें, बजट के हिसाब से चुनें अपनी पसंद
अगर पहली कार खरीदने का बना रहे हैं मन तो ये 4 Maruti मॉडल जरूर देखें, बजट के हिसाब से चुनें अपनी पसंद
How To Check Second Hand Car Engine: पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं, कहीं इंजन खुल तो नहीं चुका? ऐसे करें चेक
पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं, कहीं इंजन खुल तो नहीं चुका? ऐसे करें चेक
612 HP की ताकत और 100KM EV Range, Mercedes ने भारत में लॉन्च की धांसू Plug-in Hybrid
612 HP की ताकत और 100KM EV Range, Mercedes ने भारत में लॉन्च की धांसू Plug-in Hybrid
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget