एक्सप्लोरर

लॉन्ग ड्राइव पर जाने से पहले कार में जरूर चेक कर लें ये चीजें, वरना हो सकती है परेशानी

अगर आप किसी लॉम्ग ड्राइव की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह बहुत जरूरी है कि आप लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले अपनी कार की कुछ चीजों को जरूर चेक कर लें.

एक लंबी, अच्छी और शानदार ड्राइव किसे पसंद नहीं होगी? ऐसे में अगर आप किसी लॉम्ग ड्राइव की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह बहुत जरूरी है कि आप लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले अपनी कार की कुछ चीजों को जरूर चेक कर लें ताकि जब आप लॉन्ग ड्राइव पर जाएं तो आपको किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े और आपकी लॉन्ग ड्राइव बहुत ही शानदार अनुभव से भरी हुई हो.

टायर्स
लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले कार के चारों टायर्स अच्छे से चेक कर लें. कोई भी टायर कमजोर नहीं होना चाहिए क्योंकि लॉन्ग ड्राइव पर जब आप तेज गति पर चलेंगे तो कार के टायर्स ज्यादा गर्म होंगे. ऐसे में अगर आपकी कार का कोई भी टायर कमजोर हुआ तो उसके फटने या अन्य दुर्घटना होने की ज्यादा संभावना होगी. इसके साथ ही, कार के स्टेपनी टायर को भी बिल्कुल परफेक्ट स्थिति में होना चाहिए.

लाइट्स और कूलेंट
कार की सभी लाइट्स बिल्कुल अच्छे से काम करनी चाहिए. लॉन्ग बीम और शॉर्ट बीम बिल्कुल ठीक होनी चाहिए. कार के सभी इंडिकेटर्स भी एकदम वर्किंग कंडीशन में होने चाहिए. यह सब आपको नाइट ड्राइविंग के दौरान बहुत मदद करेंगे. इसके अलावा कार के कूलेंट को भी चेक कर लें. कार में पर्याप्त कूलेंट होना चाहिए, यह आपकी कार के इंजन को गर्म होने से बचता है.

बैटरी
कार की बैटरी अगर कमजोर हो तो यह किसी भी समय आपको धोखा दे सकती है. ऐसे में जब आप लॉन्ग ड्राइव पर निकलें तो इसे जरूर चेक कर लें क्योंकि आप यह नहीं जानते कि कमजोर बैटरी कब आपको धोखा दे जाए और अगर आप किसी ऐसी जगह पर हुए, जहां आपको बैटरी रिप्लेस करने की सुविधा नहीं मिलेगी, तो यह आपके लिए लॉन्ग ड्राइव के दौरान बहुत परेशानी भरी बात हो सकती है.

सर्विस
इन सबके साथ ही सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आपकी कार की सर्विस पेंडिंग है तो उसे जरूर करा लें ताकि आप एक अच्छी लॉन्ग ड्राइव का अनुभव ले सकें. ऐसे में जब मैकेनिक आपकी कार की सर्विस करेगा, तभी वह ऊपर बताई गई सारी चीजों को भी चेक कर लेगा और अगर किसी में कोई परेशानी होगी तो वह आपको इसके बारे में आपको बता देगा, जिसके अनुसार आप अच्छा फैसला ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: होंडा सिटी और अमेज समेत Honda की इन कारों पर मिल रही छूट, जानिए किसपर कितना डिस्काउंट
यह भी पढ़ें: नए लुक में पहले से कितनी बदली नजर आ रही है MG ZS EV, जानिए क्या है खास और कितनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां
फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget