एक्सप्लोरर

2022 के पहले 6 महीनों में ही Audi India की सेल में 49% की उछाल, ये कार मचा रहीं धूम 

Audi Cars: पिछले साल की इसी छमाही की तुलना में, इस साल की छमाही में Audi India ने 49 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है. 

Audi Cars In India: जर्मन कंपनी Audi अपनी धाकड़ लग्जरी कारों के लिए मशहूर है. हाल ही में कंपनी ने इस साल की पहली छमाही (जनवरी-जून 2022) की सेल्स रिपोर्ट को जारी कर दिया है. बिक्री के मामले में इस कंपनी ने इस छमाही में 1765 कारों की सेल की हैं. Audi कंपनी की इस साल की छमाही सेल्स रिपोर्ट में आई यह उछाल, कंपनी की नई लॉन्चिंग कारों के साथ उपलब्ध अन्य कारों की बढ़ती मांग और जबरदस्त सेल के कारण है. इनमें Audi A4, Audi A6, Audi S And RS Modesl, Audi E-Tron Range, Audi Q7, जैसी कारों के नाम शामिल है. पिछले साल की इसी छमाही की तुलना में, इस साल की छमाही में Audi India ने 49 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है. 

बलबीर सिंह ढिल्लन Audi India के प्रमुख है, उन्होंने बताया है कि Audi कंपनी ने साल 2022 की प्रथम छमाही में 49% की जबरदस्त वृद्धि प्राप्त कर ली है. और कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों जैसे- Audi E-Tron 50 और 55, Audi E-Tron स्पोर्टबैक और Audi E-Tron GT Range के साथ सेल्स रिपोर्ट में हुई उछाल के पल को बनाए रखने के लिए अग्रसर हैं. आगे भी बताया कि कंपनी की पेट्रोल पावर्ड कारें जैसे- Audi Q7, Audi Q5, Audi A4 और Audi A6 आदि सर्वोत्तम परफॉर्मेंस दे रहीं हैं. वहीं, 2022 के तगड़े ऑर्डर बैंक के साथ कंपनी की S/RS मॉडल भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराए हुए हैं. आगे कहा कि हमारी कंपनी 12 जुलाई 2022 को अपनी धांसू सेडान कार Audi A8 L को लॉन्च करने के मूड में है.  

Audi India को भारत में 15 साल पूरे

भारत में Audi India ने सफलतापूर्वक अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ Audi कंपनी ने एक सेगमेंट-फर्स्ट पहल का ऐलान भी किया है. Audi कंपनी ने 01 जून 2022 से इस साल सेल होने वाले अपने सभी वाहनों के लिए खास पेशकश की है, जिसमें असीमित माइलेज के साथ 5 साल के लिए वॉरंटी कवरेज की सुविधा है. सेगमेंट-फर्स्ट प्रिविलेज, सभी मौजूदा ओनर्स सहित Audi अप्रूव्ड प्लस ओनर्स, भविष्य में कार खरीदने वाले ग्राहकों तक पहुंच और बेहतरीन एक्सपीरियंस के लिए कंपनी द्वारा ऑडी क्लब रिवार्ड्स लॉन्च किया है. वहीं, Audi India ने देश में अपनी प्री-ऑन्ड कार बिजनेस ऑडी अप्रूव्‍ड : प्लस का प्रसार कंटीन्यू किया है. मौजूदा समय की बात करें तो भारत में Audi कंपनी सभी मुख्य सेन्टर में 16 ऑडी अप्रूव्‍ड : प्लस शोरूम के साथ कार्य संचालन कर रही है और साथ में अपना प्रभाव भी बढ़ाने को तत्पर है. 2022 के अंत तक आपको Audi कंपनी की 20 प्री-ऑन्‍ड कार फैसिलिटीज देखने को मिल सकती हैं.

ये भी पढ़ें :-

Hydrogen Car: जल्द ही आएगी हाइड्रोजन से चलने वाली कार, जानें Ferrari कंपनी की क्या है योजना

टीवीएस ने लॉन्च किया दमदार माइलेज वाली मोटरसाइकिल, शुरुआती कीमत महज 60 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget