एक्सप्लोरर

Car Tips: कार का हीटर बन सकता है आपकी जान का दुश्मन, न करें ये काम

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोग हीटर और ब्लोअर लगते हैं, लेकिन आपको इसका इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना है अन्यथा यह आपकी जान का दुश्मन बन सकते हैं.

Car Heater: भारत के कई हिस्सों में धीरे धीरे सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में लोग अब ड्राइविंग के समय गाड़ी में सर्दी से बचने के लिए हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं. इससे गाड़ी में ठंड महसूस नहीं होती है और ड्राइविंग आसान हो जाती है. लेकिन इसके इस्तेमाल को लेकर बरती गई कुछ असावधानियां आपकी जान के लिए खतरा बन सकती हैं. इससे बचने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने के लिए, जिन्हें आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो ध्यान देने योग्य बातें. 

गर्म हवा पहुंचा सकती है नुकसान 

अक्सर लोग गाड़ी में हीटर चलाकर अंदर की हवा को बाहर नहीं निकलने देते हैं, जिससे बाहर की ताजी हवा अंदर नहीं आ पाती है और वहीं हवा लगातार अंदर बनी रहती है, जिससे कार के केबिन की हवा जहरीली हो सकती है, और ऑक्सीजन की कमी हो सकती है. यह हवा आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकती है. 

हो सकती है तकलीफ

सर्दी के मौसम में कार में लगातार हीटर चलाने से आपको कार में सांस लेने वाले तकलीफ हो सकती है और आपका दम भी घुट सकता है. कार चालू रहने पर केबिन में नाइट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड, सल्फराइड, मोनो ऑक्साइड जैसी खतरनाक गैसें शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. यह गैसें हीटर से केबिन में प्रवेश करती हैं. जिससे खून में ऑक्सीजन कम हो जाता है, जिससे दम घुट सकता है. 

करें ये काम

सर्दी के मौसम में कार के हीटर का सुरक्षित उपयोग करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. इनमें से एक है कि जब भी आप अपनी गाड़ी में हीटर चलाएं तो गाड़ी में ताजी हवा के लिए आपको उसके शीशे को थोड़ा खोल लेना चाहिए. ऐसा करने से आपकी गाड़ी में हवा का बैलेंस बना रहेगा और गाड़ी में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहेगी.  

इस बटन का करें इस्तेमाल 

हीटर चलाने के दौरान गाड़ी के शीशे को खोलने के साथ कार के एसी कंट्रोल के साथ एक बटन मिलता है, जिसका प्रयोग करने से गाड़ी के अंदर बाहर की ताजी हवा आने लगती है और अंदर की हवा बाहर निकलने लगती है. इस बटन पर बहार से अंदर के लिए एक निशान बना होता है. इसे दबाने पर गाड़ी के अंदर की हवा बाहर और बाहर की हवा अंदर आने लगती है, जिससे हवा का बैलेंस बना बना रहता है.

यह भी पढ़ें :- भारत में मौजूद हैं शानदार रेंज वाली ये इलेक्ट्रिक कारें, देखिए कौन सी बनी है आपके लिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget