एक्सप्लोरर

Auto Sales May 2024: भारत में पिछले महीने कारों की बिक्री में आई मामूली तेजी, इस कार ब्रांड का रहा दबदबा

वहीं एमजी मोटर (रिटेल) ने बिक्री में 4.73% की गिरावट दर्ज की, मई 2024 में 4,769 यूनिट्स बेचीं, जबकि मई 2023 में 5,006 यूनिट्स बेची गईं थी. रेनॉ की बिक्री में 19.81% की गिरावट आई है.

Car Sales Report May 2024: मई 2024 में भारतीय कार बाजार में साल-दर-साल 4.03% की मामूली बढ़त देखी गई, जिसमें कुल कार बिक्री मई 2023 में 3,35,531 यूनिट्स की तुलना में 3,49,054 यूनिट्स तक पहुंच गई. चुनौतियों के बावजूद, कई वाहन निर्माताओं ने बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है. 

मई 2024 में कार सेल्स

मारुति सुजुकी 

मारुति ने बाजार में अपना दबदबा बनाए रखा और इसने मई 2024 में 1,44,002 यूनिट्स की बिक्री की, जो मई 2023 में 1,43,708 यूनिट्स से 0.20% की मामूली बढ़ोतरी है. इस मामूली बढ़त के साथ कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 41.25% रही. 

हुंडई मोटर 

हुंडई की बिक्री में साल-दर-साल 1.13% की बढ़ोतरी हुई, जो मई 2024 में 49,151 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि मई 2023 में यह 48,601 यूनिट थी. इस बढ़त के साथ हुंडई को 14.08% की बाजार हिस्सेदारी बनाए रखने में मदद मिली.

टाटा मोटर्स और महिंद्रा 

तीसरे स्थान पर, टाटा मोटर्स ने बिक्री में 1.79% की बढ़ोतरी दर्ज की और कंपनी ने मई 2024 में 46,697 यूनिट बेचीं, जबकि मई 2023 में यह 45,878 यूनिट थी. मई 2024 में टाटा की बाजार हिस्सेदारी 13.38% रही. टाटा के लगभग बराबर महिंद्रा ने साल-दर-साल 31.42% की ग्रोथ के साथ एक बेहतरीन प्रदर्शन किया. कंपनी ने मई 2024 में 43,218 यूनिट बेचीं, जो मई 2023 में 32,886 यूनिट से ज्यादा है. इसके साथ ही महिंद्रा की बाजार हिस्सेदारी 12.38% तक बढ़ गई.

टोयोटा और किआ 

टोयोटा की बिक्री में पिछले महीने 17.39% की बढ़ोतरी हुई, जो मई 2023 के 20,410 यूनिट्स से बढ़कर मई 2024 में 23,959 यूनिट्स पर पहुंच गई और टोयोटा को 6.86% की बाजार हिस्सेदारी प्राप्त हुई. वहीं, किआ ने बिक्री में 3.91% की बढ़ोतरी दर्ज की और पिछले वर्ष की 18,766 यूनिट्स की तुलना में मई 2024 में 19,500 यूनिट्स बेचीं. मई 2024 में किआ की बाजार हिस्सेदारी 5.59% रही. जबकि होंडा ने भी बिक्री में 3.48% की बढ़ोतरी दर्ज की और मई 2024 में 4,822 यूनिट्स बेचीं, जबकि मई 2023 में 4,660 यूनिट्स बेची गई थी. 

इन कंपनियों की बिक्री में आई कमी

वहीं एमजी मोटर (रिटेल) ने बिक्री में 4.73% की गिरावट दर्ज की, मई 2024 में 4,769 यूनिट्स बेचीं, जबकि मई 2023 में 5,006 यूनिट्स बेची गईं थी. रेनॉ की बिक्री में 19.81% की गिरावट आई है, जो मई 2023 में 4,625 यूनिट से घटकर मई 2024 में 3,709 यूनिट रह गई है. फॉक्सवैगन (VW) की बिक्री में 0.40% की मामूली गिरावट आई है, मई 2024 में इसकी 3,273 यूनिट बिकीं, जबकि मई 2023 में 3,286 यूनिट बिकीं थी. स्कोडा की बिक्री में भी 18.69% की गिरावट आई है, मई 2024 में इसकी 2,884 यूनिट बिकीं, जबकि मई 2023 में इसकी 3,547 यूनिट बिकी थी. निसान की बिक्री में 15.55% की गिरावट आई है, मई 2024 में इसकी 2,211 यूनिट्स बिकीं, जबकि मई 2023 में इसकी 2,618 यूनिट्स बिकीं थी. सिट्रोएन की बिक्री में 36.10% की गिरावट आई है, मई 2024 में इसकी 515 यूनिट्स बिकीं, जबकि मई 2023 में इसकी 806 यूनिट्स बिकी थी. जबकि जीप की बिक्री में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, जिसमें 53.13% की गिरावट आई, मई 2023 में इसकी 734 यूनिट्स बिकीं थी, जबकि मई 2024 में इसकी 344 यूनिट्स बिकीं.

यह भी पढ़ें -

इस महीने मारुति की नेक्सा कारों पर मिल रही है भारी छूट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Alloy Wheel or Steel Wheel: Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Car Coolant: कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget