एक्सप्लोरर

Car Comparison: जल्द आने वाली Nissan X Trail भारत में करेगी Fortuner से मुकाबला, जानें कौन होगी बेस्ट

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कार निर्माता कंपनी निसान जल्द ही अपनी नई बड़े साइज की एसयूवी एक्स ट्रेल को लॉन्च करेगी इसका मुक़ाबला टोयोटा की फॉर्च्यूनर से होगा.

Nissan X Trail vs Toyota Fortuner: भारतीय बाजार में निसान मोटर्स जल्द ही अपनी बड़े साइज की एसयूवी एक्स ट्रेल को लॉन्च करने वाली है. जिसकी कंपनी ने टेस्टिंग भी शुरू कर दी है. यह कार भारत में लॉन्च होने के बाद इस सेगमेंट में अपनी तगड़ी पकड़ बना चुकी टोयोटा फॉर्च्यूनर से कड़ा मुकाबला करेगी. आज हम आपको इन दोनों कारों की तुलना करके बताने वाले हैं, कि कौन सी कार किस मामले में बेहतरीन है. 

X Trail vs Fortuner: डाइमेंशन

एक्स ट्रेल के बारे में अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस एसयूवी की लंबाई 4680mm और चौड़ाई 2065 mm होने की संभावना है. जबकि इसमें 205 mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिल सकता है. इस कार का भारतीय वर्जन ग्लोबल वर्जन से अलग हो सकता है. 

वहीं अगर टोयोटा फॉर्च्यूनर की बात करें तो इस कार की लंबाई 4795 mm, चौड़ाई 1855 mm और ऊंचाई 1835 mm है. साथ ही इसमें 2745 mm का व्हीलबेस मिलता है. 

X Trail vs Fortuner: इंजन

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार निसान एक्स ट्रेल में कई इंजन विकल्प देखने को मिल सकते हैं. जिसमें टर्बो पेट्रोल, हाइब्रिड और नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के विकल्प शामिल हैं. 

वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर में एक 2.8L का 4 सिलेंडर, 4 वॉल्व, DOHC, टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है. 

X Trail vs Fortuner: फीचर्स

 

जानकारी के मुताबिक निसान अपनी एक्स ट्रेल एसयूवी में फीचर्स के तौर पर बेहतरीन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम, डिजिटल एमआईडी, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, और 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम को शामिल कर सकती है.

जबकि टोयोटा फॉर्च्यूनर में टैकोमीटर, पॉवर स्टीयरिंग, पॉवर विंडोज, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, कई एयरबैग्स, एलॉय व्हील और मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील समेत कई अन्य फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- भारत में जल्द अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV लाने वाली है मर्सिडीज, जानिए क्या होगी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Land Rover ने पेश की भारत में सबसे आलीशान SUV, जानें क्या है कीमत?
Land Rover ने पेश की भारत में सबसे आलीशान SUV, जानें क्या है कीमत?
Budget Friendly Bike: मिडिल क्लास लोगों के लिए ये बाइक्स देंगी लग्जरी वाला फील, देख लें लिस्ट
मिडिल क्लास लोगों के लिए ये बाइक्स देंगी लग्जरी वाला फील, देख लें लिस्ट
540 डिग्री कैमरा, सनरूफ और... देखें किन धमाकेदार फीचर्स से लैस नई Scorpio N?
540 डिग्री कैमरा, सनरूफ और... देखें किन धमाकेदार फीचर्स से लैस नई Scorpio N?
गजब! एक स्कूटी पर 10 लाख के चालान बकाया, पुलिस ने किया ये काम
गजब! एक स्कूटी पर 10 लाख के चालान बकाया, पुलिस ने किया ये काम

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget