एक्सप्लोरर

Traffic Challan: गाड़ी में लगवाया है ये सामान तो कट सकता है चालान, जानें क्या है नियम

अगर आप भी फ्रंट बंपर पर मेटल बंपर गार्ड या बुल बार क्रैश गार्ड लगवातें हैं तो सावधान हो जाइए वरना कट सकता है लम्बा चालान, पढ़ें पूरी खबर -

Challan On Bull Bars: अक्सर लोग अपनी गाड़ी को स्क्रैच और टक्कर से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए फ्रंट बंपर पर मेटल बंपर गार्ड या बुल बार क्रैश गार्ड लगवा लेते हैं. लेकिन सुरक्षा के लिए करवाया गया आपका ये काम भारी नुकसान भी करा सकता है. यदि आपने भी अपनी गाड़ी में ये काम करवाया है तो तो तुरंत सावधान हो जाएं, क्योंकि इसके लिए ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है. क्योंकि ट्रैफिक रूल्स के मुताबिक किसी भी गाड़ी में बंपर पर मेटल क्रैश गार्ड नहीं लगवाया जा सकता है, और यदि किसी वाहन में यह लगा हुआ पाया जाता है तो उसका 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का चालान काटा जा सकता है. देश में इस प्रकार के एक्सेसरीज को गैरकानूनी माना गया है, जिसके कुछ विशेष कारण हैं, इन कारणों को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. तो चलिए जानते हैं क्यों मेटल क्रैश गार्ड लगवाने पर चालान काटा जाता है. 

पैदल यात्रियों की सुरक्षा को खतरा 

गाड़ी बुल गार्ड या क्रैश गार्ड का सबसे बड़ा नुकसान पैदल यात्रियाें को होता है, क्योंकि इससे टकराकर व्यक्ति को गंभीर चोटें लगने की संभावना होती है. यह हार्ड मेटल का बना होता है जिससे टक्कर होने की स्थिति में पूरा फोर्स पैदल यात्री पर लगता है जिससे उसे अधिक चोटें लग सकती हैं. लेकिन इसके बिना यदि गाड़ी से किसी व्यक्ति की टक्कर होती है तो उस स्थिति में पैदल यात्री को उतनी गंभीर चोटें नहीं लगती है, क्योंकि गाड़ी का बंपर कुछ शॉक ऑब्जर्व कर लेता है. 

नहीं खुलते हैं एयरबैग 

यदि किसी गाड़ी के बंपर पर बुल बार लगा होता है तो उस गाड़ी की सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न कर सकता है, क्योंकि गाड़ी के कोई दुर्घटना होने पर बंपर से सीधी टक्कर नहीं होती, जिससे बंपर पर एयरबैग के लिए लगे सेंसर उसे खुलने का संकेत नहीं देते हैं. जिसके नतीजन एयरबैग सही समय से नहीं खुलते हैं या एयरबैग न खुलने की भी संभावना होती है. इससे गाड़ी में बैठे ड्राइवर सहित अन्य लोगों को गंभीर चोट लग सकती है जो कि जानलेवा भी साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें :- इन कारों पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget