एक्सप्लोरर

BMW 5 Series: बीएमडब्ल्यू ने पेश की नई 5 सीरीज सेडान, फीचर्स में किए कई बड़े बदलाव, जानिए लॉन्च डेट

BMW 5 Series Sedan: बीएमडब्ल्यू भारत में अपनी नई 5 सीरीज LWB सेडान को लॉन्च करेगी. यह कंपनी की तीसरी लॉन्ग व्हीलबेस सेडान है. यह मर्सिडीज ई-क्लास लॉन्ग व्हीलबेस की राइवल कार है.

BMW New Sedan: बीएमडब्ल्यू ने अपनी बिल्कुल नई 5 सीरीज LWB (BMW 5 Series LWB) को भारत में पेश कर दिया है. यह कंपनी की तरफ से इंडिया में आने वाली तीसरी लॉन्ग व्हीलबेस सेडान (long-wheelbase sedan) है. इससे पहले इंडियन मार्किट में बीएमडब्ल्यू की तरफ से 3 सीरीज ग्रैन लिमोजिन (BMW 3 Gran Limousine) और 7 सीरीज उपलब्ध है. यह गाड़ी भारत में मर्सिडीज ई-क्लास लॉन्ग व्हील बेस (Mercedes E-Class long-wheelbase) की डायरेक्ट राइवल है.

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज LWB डाइमेंशन्स

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की इस नई जेनेरेशन की लम्बाई और चौड़ाई को पिछली जेनेरेशन के मुकाबले काफी बढ़ा दिया गया है और अब इसकी लम्बाई 5,175mm, चौड़ाई 1,900mm और ऊंचाई 1,520mm कर दी गई है. साथ ही अब इसका व्हीलबेस भी बढ़ाकर 3,105mm कर दिया गया है जो कि नेक्स्ट जेनरेशन मर्सिडीज ई-क्लास (Mercedes E-Class) से भी ज्यादा है.

नई कार का शानजार डिजाइन

BMW ने इस नई कार के डिजाइन को 2.5 बॉक्स डिजाइन (2.5-boxdesign) नाम दिया है. इस डिजाइन में इस गाड़ी को एक ज्यादा कूपे जैसा बनाने की कोशिश की गई है. बीएमडब्ल्यू ने इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया है, जो कि इस कार को देखते हुए थोड़े छोटे लगते हैं. 

इस बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज LWB में पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए एक टचस्क्रीन भी मिलती है, जिससे आप तापमान को कंट्रोल कर सकते हैं. इसी के साथ आपको पीछे एक वायरलेस फोन चार्जर मिलता है. गाड़ी में बेहतरीन मैट्रिक्स एलईडी हेडलैम्प्स, 18-स्पीकर्स 655W बोवर्स एंड विल्किंस का साउंड सिस्टम और 6 USB-C पोर्ट्स मिलते हैं.

इसी के साथ  पहले की तुलना में ADAS को भी बेहतर किया गया है. फ्रंट की बात की जाए तो इसमें दो कर्व्ड डिस्प्ले मिलती हैं, जिसमें से एक 14.9 इंच की टचस्क्रीन है और दूसरी 12.3 इंच की डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले है.

कब होगी लॉन्च?

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज LWB को 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. इसी के साथ इसकी कीमत की बात की जाए तो इसका प्राइस पिछले जेनेरेशन मॉडल की तुलना में अधिक होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

Top 5 Auto News: कारों से जुड़ी इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरें, किस गाड़ी के घटे दाम और किसने बढ़ाईं कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Traffic Rules: एक दिन में एक ही गलती का कितनी बार कट सकता है चालान, क्या है ट्रैफिक रूल?
एक दिन में एक ही गलती का कितनी बार कट सकता है चालान, क्या है ट्रैफिक रूल?
हाईवे पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन, जानिए कैसे काम करेगा नया टोल सिस्टम
हाईवे पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन, जानिए कैसे काम करेगा नया टोल सिस्टम
BAT-BMS एप से कैसे बचाएं अपना ई-रिक्शा, किन तरीकों से बंद कर सकते हैं बैटरी का ब्लूटूथ?
BAT-BMS एप से कैसे बचाएं अपना ई-रिक्शा, किन तरीकों से बंद कर सकते हैं बैटरी का ब्लूटूथ?
Alto K10 और S-Presso की बढ़ी टेंशन, CNG ऑप्शन के साथ आई नई Renault Kwid
Alto K10 और S-Presso की बढ़ी टेंशन, CNG ऑप्शन के साथ आई नई Renault Kwid

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget