एक्सप्लोरर

BMW G310R Vs TVS Apache RR 310 में कौन है ज्यादा बेहतर? जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Sports Bikes of 2.5L to 3L Range: Apache RR 310 में इंजन को ज्यादा हीट होने से रोकने के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम है जबकि BMW G310R में वॉटर कूलिंग सिस्टम है.

BMW G310R Vs TVS Apache RR 310 Comparison: अगर आप 2.5 लाख से 3 लाख रुपये के बीच की रेंज में स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाह रहे हैं तो बहुत हद तक मुमकिन है कि आपके मन में टीवीएस अपाचे आरआर 310 (TVS Apache RR 310) और बीएमडब्ल्यू जी310आर (BMW G310R) का ख्याल जरूर आया होगा. लेकिन, इन दोनों मोटरसाइकिलओं को लेकर एक कंफ्यूजन रहता है कि आखिर इनमें से कौनसी बेहतर है. क्योंकि, इन दोनों की कीमत और स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक एक जैसी हैं. हालांकि, इसके बाद भी बहुत कुछ ऐसा है, जो इन दोनों को एक दूसरे से अलग बनाता है, आइए जानते हैं-

BMW G310R की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
BMW G310R की शुरुआती कीमत 2.6 लाख रुपये है, यह एक्स शोरूम कीमत है. इसमें 313.0 सीसी का एक सिलेंडर इंजन है. यह इंजन 33.5 bhp @ 9500 आरपीएम की अधिकतम पावर और 28 Nm @ 7500 आरपीएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है. इसका इंजन वॉटर कूलिंग सिस्टम पर काम करता है. बाइक में 6 गियर्स हैं.

BMW G310R की फ्यूल टैंक कपैसिटी 11 लीटर की है, जिसमें से एक लीटर पेट्रोल रिजर्व में आता है. मोटरसाइकिल 30 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. मोटरसाइकिल में डबल डिस्क ब्रेक हैं. फ्रंट डिस्क 300 मिलीमीटर और रियर डिस्क 240 मिलीमीटर का है. बाइक का एलॉय व्हील है, जिनका साइज 19 इनचेस है. इसमें LED टेललाइट और डिजिटल स्पीडोमीटर है.

Apache RR 310 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Apache RR 310 की शुरुआती कीमत भी 2.6 लाख (259990) रुपये ही है, जो एक्स शोरूम कीमत है. इसमें 312.2 सीसी का एक सिलेंडर इंजन है, जो 34 bhp @9700 आरपीएम की अधिकतम पावर और 27.3 Nm @ 7700 आरपीएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि, इसमें इंजन को ज्यादा हीट होने से रोकने के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम है जबकि BMW G310R में वॉटर कूलिंग सिस्टम है. इसमें भी 6 गियर्स हैं.

Apache RR 310 की फ्यूल टैंक कपैसिटी भी 11 लीटर की ही है, यह भी 30 किलोमीटर/लीटर का ही माइलेज देती है. बाइक की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटा है. मोटरसाइकिल में ABS सिस्टम के साथ डबल डिस्क ब्रेक हैं. इसका व्हील साइज BMW G310R से कम है. यह 17 इनचेस है. इसमें भी LED टेललाइट और डिजिटल स्पीडोमीटर है.

दोनों का लुक बहुत अलग है
BMW G310R और TVS Apache RR 310 के स्पेसिफिकेशंस में भले ही आपको बहुत ज्यादा बड़ा अंतर नजर नहीं आ रहा हो लेकिन दोनों मोटरसाइकिलों के लुक में बहुत ज्यादा अंतर है. TVS Apache RR 310 एकदम स्पोर्टी लुक में है, इसका स्पोर्ट लुक इसे BMW G310R से ज्यादा अग्रेसिव देखने में मदद करता है जबकि अग्रेशिव दिखने के मामले में BMW G310R बाइक थोड़ी हल्की है. लेकिन, अगर आपको कंपनी के नाम से बहुत लगाव है तो फिर BMW G310R यहां बाजी मार ले जाती है. 

यह भी पढ़ें:-

Hyundai Creta Facelift: Hyundai ने Creta Facelift को किया लॉन्च, जानें इसकी बेहद खास बातें

Car Loan के लिए आपको क्यों फ्लोटिंग रेट वाला ऑप्शन लेना चाहिए, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget