एक्सप्लोरर

10 हजार रुपये देकर घर लाएं Hero Splendor, इतनी बनेगी EMI

मात्र 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर घर लाएं देश की सबसे भरोसेमंद बाइक Hero Splendor Plus. जानें कितनी बनेगी आपकी मंथली EMI, ब्याज दर और ऑन-रोड कीमत का पूरा गणित.

भारत में जब भी किसी टिकाऊ, भरोसेमंद और जबरदस्त माइलेज बाइक का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले नाम हीरो स्प्लेंडर प्लस का आता है. बता दें कि, रोजाना दफ्तर जाना हो या गांव-कस्बों के कच्चे-पक्के रास्तों पर सफर करना हो यह बाइक बहुत सालों से हर आम आदमी की पहली पसंद बनी हुई है. अगर आप भी इन दिनों अपने लिए एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन एक बार में ही बाइक के लिए पूरा पैसा नहीं देना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है.

क्योंकि, अब आप केवल 10,000 रुपये का शुरुआती डाउन पेमेंट जमा करके इस धाकड़ बाइक को अपने घर ले जा सकते हैं. कई बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के आसान फाइनेंस ऑप्शंस ने नई बाइक खरीदना अब बहुत आसान बना दिया है जिससे आपका एकमुश्त बजट भी नहीं बिगड़ेगा. चलिए बहुत ही आसान भाषा में समझते हैं आपकी महीने की EMI कितनी होगी.

ऑन-रोड कीमत

आपको बता दें कि, हीरो स्प्लेंडर प्लस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत देश के अलग-अलग राज्यों के हिसाब से लगभग 78,000 रुपये से शुरू होती है. इसमें RTO रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और दूसरे टैक्स जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 90,000 से 92,000 रुपये के आसपास पहुंच जाती है. अब अगर आप इस ऑन-रोड कीमत पर 10,000 रुपये की डाउन पेमेंट जमा करते हैं तो बाकी बची हुई रकम यानी लगभग 80,000 से 82,000 रुपये का बैंक से टू-व्हीलर लोन हो जाता है.

वहीं, फाइनेंस कंपनियां ग्राहकों के सिबिल स्कोर और एलिजिबिलिटी के हिसाब से ऑन-रोड प्राइस का 85 से 90 फीसदी तक लोन आसानी से पास कर देती हैं. जिससे आप अपनी बाइक आसानी से फाइनेंस करा सकते हैं.


10 हजार रुपये देकर घर लाएं Hero Splendor, इतनी बनेगी EMI

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें

कितनी बनेगी EMI?

जानकारी दें दे कि, लोन की बची हुई राशि पर मिलने वाली किश्त पूरी तरह से आपके चुने हुए लोन टेन्योर यानी समय सीमा और ब्याज दर पर निर्भर करती है. अगर आप बैंक से 9.5 से 10 फीसदी की औसत सालाना ब्याज दर पर 3 साल के लिए लोन लेते हैं तो आपको हर महीने लगभग 2,600 से 2,750 रुपये की आसान ईएमआई देनी होगी.

इसका सीधा मतलब है कि रोजाना के हिसाब से देखा जाए तो महज 85 से 90 रुपये बचाकर आप आसानी से इस बाइक की किश्त भर सकते हैं. वहीं अगर आप लोन का समय घटाकर 2 साल यानी 24 महीने करते हैं तो आपकी किश्त बढ़कर 3,600 रुपये प्रतिमाह हो जाएगी लेकिन इससे आपको ब्याज कम देना पड़ेगा.


10 हजार रुपये देकर घर लाएं Hero Splendor, इतनी बनेगी EMI

जरूरी बातों का रखें ध्यान

आपको बता दें कि, 10 हजार रुपये देकर बाइक घर लाना बेशक एक शानदार ऑफर है लेकिन शोरूम पर जाने से पहले कुछ जरूरी कागजी कार्रवाई की तैयारी जरूर कर लें. बैंक लोन की प्रक्रिया के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और इनकम प्रूफ या सैलरी स्लिप होना बेहद जरूरी है.

अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो बैंक आपको कम ब्याज दर और बिना किसी एक्स्ट्रा प्रोसेसिंग फीस के लोन ऑफर कर सकता है. इसके अलावा शोरूम पर जाकर छिपे हुए चार्जेस, फाइल चार्ज और प्री-पेमेंट पेनल्टी के बारे में पहले ही साफ बात कर लें ताकि बाद में आपकी जेब पर कोई अनचाहा अतिरिक्त बोझ न पड़े.

स्प्लेंडर क्यों है पहली पसंद?

अब बात करते हैं इस बाइक के बारें में आपको इस बाइक में 97.2 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है. जो 8.02 पीएस की पावर और बेहतरीन टॉर्क जनरेट करता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज है जो रियल-वर्ल्ड में भी 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार एवरेज आसानी से निकाल देती है.

वहीं, इसके अलावा इसमें i3S टेक्नोलॉजी दी गई है जो ट्रैफिक सिग्नल पर बाइक खड़े रहने पर इंजन को अपने आप बंद कर देती है और क्लच दबाते ही चालू कर देती है जिससे पेट्रोल की खपत काफी बचती है.

यह भी पढ़ें: Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget