एक्सप्लोरर

BMW ने लॉन्च की हाई स्पीड सुपर स्पोर्ट्स बाइक, टॉप स्पीड है 200 km/h से भी ज्यादा, कीमत 12 लाख से अधिक

भारतीय बाजार के लिए बीएमडब्ल्यू की इस साल व्यापक तैयारी है. इस साल में बीएमडब्ल्यू दर्जनों वाहन भारतीय मार्केट में उतारने वाली है.

भारतीय बाजार के लिए बीएमडब्ल्यू की इस साल व्यापक तैयारी है. इस साल में बीएमडब्ल्यू दर्जनों वाहन भारतीय मार्केट में उतारने वाली है. इसमें कारें और मोटरसाइकिल, दोनों शामिल हैं. इसी कड़ी में बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया ने भारत में अपनी नई बाइक एफ 900 एक्सआर (BMW F900XR) लॉन्च की है. बाइक की शुरुआती कीमत 12.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है. ऑथराइज्ड डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि, डिलीवरी जून तक शुरू होगी. 

200 किमी/घंटा से भी ज्यादा है टॉप स्पीड
बाइक सिर्फ 3.6 सेकेंड में में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. वहीं, अगर टॉप स्पीड की बात करें तो बाइक की टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा से भी ज्यादा है. BMW F900XR बहुत तेज है. इसे देश में पूरी तरह से बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के रूप में पेश किया गया है. बाइक 6.5 इंच के फुल-कलर टीएफटी मल्टीफंक्शनल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन मिलती है. यह कनेक्टिविटी फंक्शन से लैस है. कंपनी का कहना है कि यूजर बिना ऐप इंस्टॉल किए ही मोबाइल फोन और मीडिया फंक्शन को यूज कर सकता है. 

इंजन और मुकाबला
BMW F900XR में 895 सीसी वाटर-कूल्ड 4-स्ट्रोक इन-लाइन 2-सिलेंडर इंजन है, जो 8500 आरपीएम पर 105 एचपी पावर (77 किलोवाट) और 6500 आरपीएम पर 92 एनएम टॉर्क जनरेट कर सकता है. बाजार में बाइक का मुकाबला Kawasaki Versys 1000, Ducati Monster और Triumph Speed Twin जैसी बाइक्स से होना है. 

BMW F900XR में मिलने वाले अन्य फीचर्स
BMW F900XR में बीएमडब्ल्यू मोटरराड कनेक्टिविटी ऐप, रूट इंपोर्ट के साथ प्रैक्टिकल एरो नेविगेशन और डिस्प्ले पर मल्टीपल वेपॉइंट गाइडेंस जैसे तमाम एडवांस फीचर्स हैं. इनके अलावा कई स्टैंडर्ड फीचर्स जैसे- डायनामिक ईएसए, कीलेस राइड और सेंटर स्टैंड हैं. इतना ही नहीं, बाइक में राइडिंग मोड्स प्रो, डायनेमिक इंजन ब्रेक कंट्रोल (MSR), हीटेड ग्रिप्स, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS प्रो जैसे सेफ्टी फीचर्स भी हैं.

यह भी पढ़ें: नॉर्मल कारों से कैसे अलग होती हैं हाइब्रिड कारें? क्या हैं फायदे और नुकसान? जानें

यह भी पढ़ें: Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
Honda का Adventure वाला दांव, 2 नई Bikes ने मचाई खलबली
Honda का Adventure वाला दांव, 2 नई Bikes ने मचाई खलबली

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget