एक्सप्लोरर

Best Electric Bikes: ये हैं बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक्स! सिंगल चार्ज पर मिलेगी 180 km तक की रेंज

भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए लोगों का झुकाव अब सामान्य पेट्रोल बाइक की बजाय इलेक्ट्रिक बाइक की ओर दिख रहा है.

भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए लोगों का झुकाव अब सामान्य पेट्रोल बाइक की बजाय इलेक्ट्रिक बाइक की ओर दिख रहा है. यही वजह है कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्पेस तेजी से फल-फूल रहा है. यहां पर आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहेंगे कि जहां आज हमारे पास ढेर सारे स्कूटर मौजूद हैं, वहीं इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की संख्या काफी सीमित है. इस बात का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि Revolt RV400 भारत में अगस्त 2019 में लॉन्च होने वाली पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल थी. वहीं, इसके बाद जनवरी 2022 में Tork Kratos लॉन्च हुई थी, और हाल ही में अभी ओबेन रोर भी लॉन्च हुई है.

Revolt RV400
RV400 में 3KW (मिड ड्राइव) मोटर दी गई है. स्कूटर में 72V, 3.24KWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है. कंपनी के अनुसार, इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है. Revolt का कहना है कि, इसकी लीथियम-आयन बैटरी को 4.5 घंटे में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. Revolt RV400 की रेंज लगभग 150 किमी की है. इसकी कीमत 1.25 लाख रुपये है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों की ईवी पॉलिसी के हिसाब से इस पर सब्सिडी भी उपलब्ध है.

Oben Rorr
ओबेन ने हाल ही में इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है. वहीं इसकी डिलवरी जुलाई से शुरू हो सकेगी. इस बाइक में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जहां बाइक की स्पीड, बैटरी चार्ज स्थिति, राइडिंग रेंज समेत कई जानकारी मिलती हैं. वहीं, 2 घंटे में इसकी बैट्री फुल चार्ज हो सकती है. अगर हम इसकी रेंज की बात करें तो 150 किमी प्रति चार्ज है.

Tork Kratos
Tork Kratos R में 4 Kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है. यह एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है जो 9.0 Kw की पावर और 38 Nm का टॉर्क पैदा करती है. इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर 180 की रेंज दे सकता है. इसकी शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें-
Upcoming Car Launch: होंडा से लेकर किआ और मर्सडीज तक, मई में लॉन्च हो सकती हैं ये कार
Kia Carens CNG: किआ कैरेंस का सीएनजी वर्जन भी जल्द हो सकता है लॉन्च, स्पाई इमेज में सामने आईं ये डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget