एक्सप्लोरर

Skoda की नई नवेली Kylaq ने जीता सबका दिल! क्रैश टेस्ट में हासिल की 5-स्टार रेटिंग

Skoda Kylaq Safety Car: एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी के लिए स्कोडा काइलैक को 32 में से 30.88 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेफ्टी के लिए इस कॉम्पैक्ट एसयूवी ने 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं.

Skoda Kylaq Scored 5-Star Rating: स्कोडा इंडिया ने हाल ही में भारत में अपनी सबसे किफायती एसयूवी Skoda Kylaq लॉन्च किया था. इस अफॉर्डेबल एसयूवी ने क्रैश टेस्ट में पूरे 5-स्टार हासिल किए हैं. स्कोडा काइलैक को बच्चों और बड़ों दोनों के लिए ही सेफ माना गया है. भारत NCAP क्रैश टेस्ट में स्कोडा काइलैक को चाइल्ड और एडल्ट दोनों की सेफ्टी के लिए 5- स्टार दिए गए हैं.

एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी के लिए इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को 32 में से 30.88 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेफ्टी के लिए 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं. अब तक की टेस्टिंग हिस्ट्री में Skoda Kylaq सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली ICE-पावर्ड सब-फोर मीटर SUV बनी हुई है. 

Skoda Kylaq की कीमत

स्कोडा Kylaq को 7.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लाया गया है. इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट की कीमत 14.40 लाख रुपये तक जाती है. गाड़ी की डिलीवरी 27 जनवरी, 2025 से शुरू होगी. स्कोडा Kylaq की प्राइस-रेंज में मारुति ब्रेजा से लेकर टाटा नेक्सन और किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO जैसी कार भी आती हैं. मारुति सुजुकी ब्रेजा की एक्स-शोरूम प्राइस 8.34 लाख रुपये से शुरू होती है. टाटा नेक्सन की प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू है. महिंद्रा XUV 3XO की एक्स-शोरूम प्राइस 7.79 लाख रुपये से शुरू होकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है.

Kylaq का पावरट्रेन

स्कोडा की ये नई कार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक इन सभी वेरिएंट्स में मार्केट में मौजूद है. स्कोडा Kylaq में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा मिलता है. गाड़ी में लगे इस इंजन से 113 bhp की पावर मिलती है और 179 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. स्कोडा की इस कार के इंजन के साथ में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर लगा मिलता है. इसी इंजन का इस्तेमाल स्कोडा Kushaq में भी किया गया है.

स्कोडा Kylaq के फीचर्स

स्कोडा Kylaq मॉडर्न सॉलिड डिजाइन के साथ आई है. इस गाड़ी में एलईडी हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स लगी हैं. कार में डुअल-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है. कार में 10.1-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का फीचर भी शामिल है. गाड़ी में 446 लीटर का बूट-स्पेस मिलता है, जिसे 1,265 लीटर तक एक्सपेंड किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:-

ट्रैफिक से क्यों घबराना जब आपके पास हैं ये बजट-फ्रेंडली कारें, चलाने में भी बेहद आसान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget