एक्सप्लोरर

पावर और माइलेज का डबल मज़ा देती हैं ये 110cc इंजन वाली बाइक्स, जानें कीमत

अगर आप एक नई 110cc इंजन वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं

नई दिल्ली: भारत में 110cc इंजन वाली बाइक्स तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं, क्योंकि इनमें ज्यादा माइलेज के साथ दमदार पावर मिलती है. इसलिए हम इस रिपोर्ट में कुछ खास 110 cc इंजन वाली बाइक्स के बारे में आपको जानकारियां दे रहे हैं. अगर आप एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप इस रिपोर्ट को जरूर पढ़ें

Hero passion pro 

110cc इंजन सेगमेंट में Passion Pro एक अच्छी बाइक है. यह बाइक ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक ऑप्शन में है. इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 64,990 रुपये  है जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 67,190 रुपये है. ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं. इंजन की बात करें तो इस बाइक में BS6 कंप्लाइंट वाला 110cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 9.02 Bhp की पावर और 9.79 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन नए XSens फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी वजह से ज्यादा माइलेज और बेहतर एक्सीलेरेशन मिलता है. इतना ही नहीं बाइक ज्यादा स्मूथ राइड भी देती है.

Bajaj CT110

110cc सेगमेंट में बजट में कुछ समय पहले ही CT110 को भारत में लॉन्च किया था. इस बाइक में दो वेरिएंट मिलते हैं, जिनकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 46 413 रुपये और 50 771 रुपये है . बाइक का डिजाइन पहले से ज्यादा बेहतर हुआ है. अब यह बाइक ज्यादा आकर्षित लगती है.इंजन की बात करें तो बाइक में 115.45 cc का इंजन लगा है जो 8.6 PS की पावर और 9.81 Nm टॉर्क देता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट व्हील में 130 mm Drum ब्रेक लगा है. जबकि इसके रियर व्हील में 110 mm Drum के साथ CBS की सुविधा मिलती है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है. बाइक का कर्व वजन 118 किलोग्राम है.

TVS Sport

अपने सेगमेंट में यह बाइक काफी लोकप्रिय है. इसमें दो वेरिएंट्स किक-स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट में उपलब्ध है. बात कीमत की करें तो इनकी कीमत क्रमश: 51,750 रुपये और 58,925 रुपये है.इंजन की बात करें तो Sport में 109.7cc का इंजन लगा है जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है.बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट व्हील में 130 mm Drum ब्रेक लगा है जबकि इसके रियर व्हील में 110 mm Drum के साथ Sync की सुविधा मिलती है,  जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है.

Honda CD 110 Dream

110CC इंजन में होंडा की CD 110 Dream काफी लोकप्रिय है. इस बाइक में BS6 कम्प्लायंट 109.51cc, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो 7500 rpm पर 8.6hp की पावर और 5500 rpm पर 9.30 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. ये 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है.  BS6 Honda CD 110 Dream स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 64,505 रुपये है जबकि डीलक्स वेरिएंट की कीमत 65,505 रुपये तय की गई है. होंडा का ये मॉडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, DC हेडलैम्प, इंटीग्रेटेड हेडलैम्प बीम ऐंड पासिंग स्विच, ट्यूबलेस टायर, लंबी और आरामदायक सीट, एक्वालाइजर के साथ सीबीएस और सील चेन जैसे कई शानदार फीचर्स से लैस है.

यह भी पढ़ें 

गर्मी में अपनी बाइक या स्कूटर की ऐसे करें देखभाल, नहीं होगी ब्रेकडाउन की समस्या

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी
ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी
4.12 लाख रुपये तक कीमत, 343km रेंज, कितनी दमदार है नई इलेक्ट्रिक बाइक?
4.12 लाख रुपये तक कीमत, 343km रेंज, कितनी दमदार है नई इलेक्ट्रिक बाइक?
कार का इंजन गर्म हो रहा, पहले कार बंद करें या AC? जानें तरीका
कार का इंजन गर्म हो रहा, पहले कार बंद करें या AC? जानें तरीका
343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom
343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget