एक्सप्लोरर

Bajaj Dominar 250 को मिला अच्छा रिस्पॉन्स, बिक्री 850 यूनिट्स के हुई पार

Dominar 250 को भारत में 11 मार्च को लॉन्च किया था, लॉन्च के बाद ग्राहकों की तरफ से इस बाइक को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला रहा है.

नई दिल्ली: Bajaj Auto ने अभी हाल ही में अपनी नई बाइक Dominar 250 को भारत में लॉन्च किया था, लॉन्च के बाद ग्राहकों की तरफ से इस बाइक को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला रहा है. कंपनी ने इस बाइक को 11 मार्च को लॉन्च किया था और मार्च के अंत तक इसकी 861 यूनिट्स बिक गईं थी.

यह आंकड़ा  Dominar 250 होलसेल का है, इसका मतलब ये 861 यूनिट देश भर में डीलर्स को बेची गई बाइक के आंकड़े हैं. वैसे डीलर्स आमतौर उतनी बाइक्स खरीदते हैं जितनी वो बेच सकते हों, लेकिन इस बाइक को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कोरोना वायरस की वजह से देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है, अगर ऐसा न होता तो शायद आंकड़े और भी बेहतर होते. आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया है नई Dominar 250 में.

कीमत और कलर्स

बजाज ऑटो ने नई Dominar 250 की कीमत 1.60 लाख रुपये रखी है. इस बाइक में सिर्फ एक ही वेरिएंट उतारा गया है. कंपनी ने Canyon Red और Vine Black कलर के ऑप्शन दिए हैं.

इंजन

नई Dominar 250 में परफॉरमेंस के BS6, लिक्विड कूल्ड 248.8 cc DOHC इंजन लगाया है. यह इंजन 27 PS की पावर और 23.5 Nm का टॉर्क देता है. महज 10.5 सेकंड में यह बाइक 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है. बाइक में बेहतर माइलेज और परफॉरमेंस के लिए फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया है.

फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो बाइक में फुल LED हेडलैंप के साथ AHO (ऑटोमैटिक हेडलैंप ऑन), ट्विन चेनल ABS, स्लिपर क्लच और बीम टाइप पेरिमीटर फ्रेम दिए गए हैं. इसके अलावा इस बाइक में अब नए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा इसके फ्रंट में अप-साइड डाउन (USD) फॉर्क्स दिए हैं. वहीं इसमें ट्विन बैरेल एग्जॉस्ट भी देखने को मिलता है.

यह बाइक खास उन लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाई है जो टूर करना पसंद करते हैं. इस बाइक के दोनों टायर्स 17 इंच के हैं और दोनों ही टायर्स में डिस्क ब्रेक की सुविधा के आते हैं, जिनकी मदद से बेहतर ब्रेकिंग का अनुभव मिलता है.कंपनी को उम्मीद है छोटे इंजन के साथ नई Dominar 250 को काफी पसंद किया जाएगा. इस समय Dominar 400 की कीमत 1.90 लाख रुपये है. नई Dominar 250 का सीधा मुकाबला TVS की अपाचे 160 से होगा.

यह भी पढ़ें 

Ducati Panigale V2 का BS6 वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च, जारी हुआ टीजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा का बड़ा दांव, 6 नई कारें होंगी लॉन्च
टाटा का बड़ा दांव, 6 नई कारें होंगी लॉन्च
151 KM रेंज के साथ एडवांस फीचर्स, Honda ने पेश किया ये स्कूटर
151 KM रेंज के साथ एडवांस फीचर्स, Honda ने पेश किया ये स्कूटर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सिंगल चार्ज में 158 KM रेंज, TVS ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर
सिंगल चार्ज में 158 KM रेंज, TVS ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget