एक्सप्लोरर

किस कार में सवार थे बाबा सिद्दीकी? गाड़ी के बुलेट प्रूफ होने के बाद भी शीशे को चीरती हुई निकल गई गोली

Baba Siddique Shot Dead in Bullet Proof Car: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की गई है. जब ये हत्याकांड हुआ, तब बाबा सिद्दीकी एक बुलेट प्रूफ कार में सवार थे.

Baba Siddique Shot Dead: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी अजीत गुट के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह हत्याकांड शनिवार, 12 अक्टूबर की रात हुआ. मुंबई के बांद्रा में जब बाबा सिद्दीकी के ऊपर हमला हुआ, तब वे गाड़ी में सवार थे. बाबा सिद्दीकी की ये गाड़ी बुलेट प्रूफ थी. गाड़ी के बुलेट प्रूफ होने के बाद भी पिस्तौल से निकली गोली गाड़ी के शीशे को चीरती हुई बाबा सिद्दीकी को जा लगी. इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी मौत की खबर सामने आई.

किस कार में सवार थे बाबा सिद्दकी?

बाबा सिद्दीकी की कार पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि बाबा सिद्दीकी रेंज रोवर कार से अपने घर जा रहे थे. रेंज रोवर की कार कई अत्याधुनिक फीचर्स से लैस होती है. इसके बावजूद बंदूक की गोली शीशे के पार निकल गई. जानकारी के अनुसार, उनको सीने और पेट में 2-3 गोलियां लगी हैं.

Range Rover- बुलेट प्रूफ कार

लैंड रोवर रेंज रोवर कई लग्जरी फीचर्स के लैस कार है. परफॉर्मेंस के साथ ही ये गाड़ी कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स भी देती है. इस गाड़ी में 360-डिग्री शील्ड ऑफ प्रोटेक्शन लगा है. ये गाड़ी 7.62 mm की हाई-पावर राइफल के वार को झेलने में भी सक्षम है. कंपनी का दावा है कि ये कार गाड़ी के नीचे एक साथ दो DM51 हैंड ग्रेनेड के विस्फोट को झेलते हुए भी आगे बढ़ सकती है.

जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी पर हुई फायरिंग में 9.9 MM की पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया. वहीं पुलिस ने इस पिस्तौल को जब्त भी कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक हमलावरों की पिस्तौल इतनी अत्याधुनिक रही होगी कि उसकी गोली बुलेट प्रूफ कार के शीशे को भी चीरती हुई निकल गई.

किस कार में सवार थे बाबा सिद्दीकी? गाड़ी के बुलेट प्रूफ होने के बाद भी शीशे को चीरती हुई निकल गई गोली

यह भी पढ़ें

Citroen Basalt क्रैश टेस्ट में पास हुई या फेल, सेफ्टी रेटिंग में क्या रहा इस 8 लाख की कार का हाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget