एक्सप्लोरर

October 2023 Sales Report: पिछले महीने ऑटो बाजार में दिखी नरमी, दर्ज हुई 7.73 फीसद की गिरावट- FADA  

पिछला महीना ऑटो सेक्टर के लिए काफी उठा-पटक वाला रहा, जिस पर FADA ने एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है.

Sales Report: अक्टूबर 2023 में, घरेलू बाजार में गाड़ियों की खुदरा बिक्री में 7.73 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. जिसका कारण टू व्हीलर्स की मांग में कमी थी, जोकि श्राद्ध के समय देखने को मिली थी. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक, पिछले महीने ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री 21,17,596 यूनिट्स की रही, जबकि अक्टूबर 2022 में ये आंकड़ा 22,95,099 यूनिट्स का था. हिंदू कैलेंडर में श्राद्ध अवधि को अशुभ माना जाता है, जिसके चलते ग्राहक कोई भी नई खरीदारी करने से बचते हैं.

एसोसिएशन की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने टू व्हीलर्स के 15,07,756 यूनिट्स की बिक्री हुई. जो अक्टूबर 2022 में बिके 17,25,043 यूनिट्स के मुकाबले 12.60 फीसद कम रही. जबकि पैसेंजर गाड़ियों की खुदरा बिक्री भी इसी तरह हुई, जो पिछले महीने 1.35 प्रतिशत गिरकर 3,53,990 यूनिट्स रह गई. जबकि अक्टूबर 2022 में 3,58,884 यूनिट्स की बिक्री हुई थी.

लेकिन तिपहिया गाड़ियों की बिक्री ने इस मिथ को तोड़ते हुए, पिछले महीने 45.63 फीसद की बढ़त हांसिल की और 1,04,711 यूनिट्स की बिक्री कर डाली. जबकि अक्टूबर 2022 में ये बिक्री 71,903 यूनिट्स की थी. अक्टूबर 2023 में कमर्शियल गाड़ियों की खुदरा बिक्री 10.26 फीसद से बढ़कर 88,699 इकाई हो गई. जबकि 2022 में ये बिक्री 80,446 यूनिट की थी.

FADA के अध्यक्ष, मनीष राज सिंघानिया ने बताया, कि यह महीना 14 अक्टूबर तक अशुभ श्राद्ध काल की छाया में शुरू हुआ था. नतीजतन, भारतीय ऑटो सेक्टर के साल-दर-साल की तुलना को सटीक रूप से नहीं आंका जा सकता.

आंकड़े देखने से पता चलता है, कि अक्टूबर के पहले आधे महीने में, जिसमें श्राद्ध अवधि भी शामिल थी, में सालाना तौर पर 8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. जबकि इसके अलावा आंकड़े 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के संकेत दे रहे हैं. जिससे बाजार की मजबूत मांग का पता चलता है. जिसमें खासतौर पर पिछले महीने ही नवरात्री के समय सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आंकड़ा दर्ज किया गया. जो नवरात्रि 2017 के दौरान हुई बिक्री के आंकड़ों को भी पार कर गया.

सिंघानिया के मुताबिक, ट्रैक्टर को छोड़कर, जिसमें 8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. बाकी सभी श्रेणियों में अच्छी बढ़त देखी गई है. नवरात्रि के समय टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, कमर्शियल वाहनों और पैसेंजर वाहनों में क्रमशः 22 प्रतिशत, 43 प्रतिशत, 9 प्रतिशत और 7 प्रतिशत की बढ़त देखी गई.

यह भी पढ़ें- Uber ड्राइवर ने राइड कैंसल कर साल भर में कमाए 23 लाख, तरीका कर देगा हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget