एक्सप्लोरर

Auto Expo 2025: Hero ने पेश की स्टाइलिश और पावरफुल बाइक, चौंका देगी Xtreme 250R की रफ्तार

Auto Expo 2025 Delhi: हीरो एक्सट्रीम 250R का सीधा मुकाबला बजाज पल्सर N250 और सुजुकी जिक्सर 250 जैसी बाइक्स से होगा. इसकी कीमत और फीचर्स इस सेगमेंट में इसे मजबूत दावेदार बनाते हैं.

Bharat Mobility Global Expo 2025: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के पहले दिन यानी 17 जनवरी को कई शानदार कार और बाइक्स की लॉन्चिंग की गई. इसी इवेंट में हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक Hero Xtreme 250R को लॉन्च किया. इस बाइक को कंपनी ने 1 लाख 80 हजार रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा है. 

युवा राइडर्स के लिए पहली पसंद है ये बाइक

Hero Xtreme 250R का डिजाइन बेहद आकर्षक और स्पोर्टी है, जिसमें लो-स्लंग हेडलाइट्स और शार्प फ्यूल टैंक इसे शानदार लुक देते हैं. इसका अपस्वेप्ट टेल सेक्शन और एथलेटिक स्टांस युवा राइडर्स को अपनी ओर आकर्षित करता है.

बाइक में मिलेंगे कितने कलर ऑप्शन्स?

फिलहाल इसे ब्लैक और रेड कलर में शोकेस किया गया है, लेकिन लॉन्च के समय और भी कलर ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं. इसमें ब्रेकिंग की सुविधा दोनों साइड पर ByBre कैलिपर्स के साथ सिंगल पेटल-टाइप डिस्क द्वारा दी गई है. 

परफॉर्मेंस और इंजन 

Hero Xtreme 250R बाइक में 250cc का लिक्विड-कूल्ड, DOHC, चार-वॉल्व इंजन मिलता है. Hero Xtreme 250R इंजन 30बीएचपी की पावर और 25Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, जोकि 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 3.25 सेकंड में पकड़ सकती है. 

हीरो एक्सट्रीम 250R बाइक में 43mm अपसाइड-डाउन फोर्क्स और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन है. बेहतर सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

Hero Xtreme 250R का डिजाइन 

हीरो एक्सट्रीम 250R का सीधा मुकाबला बजाज पल्सर N250 और सुजुकी जिक्सर 250 जैसी बाइक्स से होगा. इसकी कीमत और फीचर्स इस सेगमेंट में बाइक को मजबूत दावेदार बनाते हैं. हीरो एक्सट्रीम 250R का डिजाइन और आधुनिक फीचर्स इसे युवा बाइक प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. 

यह भी पढ़ें:-

Auto Expo 2025: सीएनजी बाइक के बाद अब आ गया देश का पहला CNG स्कूटर, नए TVS Jupiter में क्या है खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Selling 7 Seater Car:देश की सबसे सस्ती 7 सीटर, 2026 की छमाही में बनी बेस्ट सेलिंग कार
देश की सबसे सस्ती 7 सीटर, 2026 की छमाही में बनी बेस्ट सेलिंग कार
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? इस मामले में डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? यहां डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget