एक्सप्लोरर

पुणे में लग्जरी कारों का मिला कब्रिस्तान, देखें Rolls-Royce से Mercedes तक की हालत

Rolls-Royce Ghost: पुणे में एक खुला मैदान करोड़ों की लग्जरी कारों का कब्रिस्तान बन गया है. Rolls-Royce, Mercedes जैसी गाड़ियां जब्त होने के बाद जंग खा रही हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.

Rolls-Royce Ghost In Pune: पुणे के एक खुले यार्ड में करोड़ों रुपये की बेशकीमती और लग्जरी कारें बिना देखभाल के यूं ही पड़ी हुई हैं. यह नजारा किसी कचरे के ढेर से कम नहीं लगता, लेकिन यहां कचरा नहीं, Rolls Royce Ghost, Mercedes Benz, Land Cruiser, Audi TT, Range Rover जैसी करोड़ों की कारें खड़ी हैं.

Rolls Royce Ghost लक्जरी से कबाड़ में तब्दील

वीडियो में सबसे पहले जो कार दिखाई देती है वह Rolls Royce Ghost Series II है, जिसकी हालत देखकर किसी की भी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. इस गाड़ी का बम्पर और बोनट टूटे हुए हैं, एक हेडलाइट गायब है, रियर विंडशील्ड भी टूटी हुई है और अंदर की सीटों पर मोटी धूल की परत जमी है. भारत में जिसकी कीमत 6 7 करोड़ रुपये तक होती है, वो कार अब खुले मैदान में कबाड़ जैसी हालत में पड़ी हुई है.

धूल फांक रही Mercedes, Audi और Range Rover 

वीडियो में अन्य महंगी कारों की हालत भी काफी खराब दिखती है. Mercedes Benz S Class की सस्पेंशन पूरी तरह बैठ चुकी है और इसकी बॉडी को भी नुकसान हुआ है. Range Rover Vogue की फ्रंट ग्रिल और हेडलाइट्स गायब हैं, वहीं Audi TT का बोनट खुला हुआ है और रियर विंडो टूटी हुई है. Mitsubishi Pajero, Mahindra Scorpio और Range Rover Evoque जैसी गाड़ियां भी बिना देखरेख के यूं ही पड़ी हैं. यह साफ दिखाता है कि कैसे करोड़ों की लग्जरी गाड़ियाँ मेंटेनेंस के बिना कुछ ही समय में कबाड़ में तब्दील हो जाती हैं.

क्या है मामला ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सभी कारें 2022 में पुलिस की ओर से जब्त की गई थीं. इन्हें नानासाहेब गायकवाड़ और उनके बेटे के पास से बरामद किया गया था, जिन पर अवैध लोन स्कीम चलाने का आरोप है. जब्त होने के बाद कोर्ट केस खत्म होने तक इन गाड़ियों को यार्ड में ही छोड़ दिया गया, जिससे इनकी हालत दिन ब दिन बिगड़ती चली गई.

रखरखाव न होने की बड़ी वजह

इन गाड़ियों का मेंटेनेंस इतना महंगा है कि लोग उन्हें रिपेयर कराने के बजाय अक्सर कबाड़ में छोड़ देते हैं. नए पार्ट्स मिलना मुश्किल और बहुत महंगा होता है. Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का मानना है कि इन कारों की रिपेयरिंग की लागत इतनी अधिक होती है कि कई बार वह कार की असली कीमत जितनी या उससे भी ज्यादा हो सकती है. साथ ही कोर्ट केस लंबा चलने के कारण ये गाड़ियां लंबे समय तक बिना किसी देखरेख के पड़ी रहती हैं.

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. अधिकांश यूजर्स यह देखकर हैरान हैं कि Rolls Royce, Mercedes और Audi जैसी गाड़ियां भी यूं सड़ सकती हैं, मानो कोई उन्हें कचरे में फेंक गया हो.

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar Roxx MX5 का कौन सा वेरिएंट होगा वैल्यू फॉर मनी, खरीदने से पहले जान लीजिए पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ertiga की बढ़ेगी टेंशन, CNG में आ गई Kia की 7-Seater कार
Ertiga की बढ़ेगी टेंशन, CNG में आ गई Kia की 7-Seater कार
Car में Extra Passenger बैठाना पड़ेगा भारी, जानें कितना कटेगा Challan
Car में Extra Passenger बैठाना पड़ेगा भारी, जानें कितना कटेगा Challan
Pressure Washer से Car धोते हैं, इन जगहों पर भूलकर भी न मारें पानी
Pressure Washer से Car धोते हैं, इन जगहों पर भूलकर भी न मारें पानी
कार के टायर में कील घुस गई, तुरंत निकालें या छोड़ दें? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
कार के टायर में कील घुस गई, तुरंत निकालें या छोड़ दें? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

वीडियोज

SHREYA GHOSHAL की आवाज का जादू, 13 शहरों में होगा Live Show, 22 नवंबर 2026 से लेकर 27 अप्रैल 2027 तक
जीत के बाद ABP न्यूज पर Yash Dabas का पहला इंटरव्यू
ABVP के हाथ लगी DUSU की गद्दी
Mahadev & Sons: Rajji, Dheeraj और Narmada निकले कार में लाश ठिकाने लगाने! कौन है असली कातिल?
Bollywood News: कंगना का रामायण के लुक्स पर तंज? नितेश तिवारी की फिल्म पर उठे सवाल (19.09.2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
Embed widget