एक्सप्लोरर

Rolls Royce Spectre: चेन्नई के एक बिल्डर ने लॉन्च के 2 महीने पहले ही खरीदी भारत की सबसे महंगी रोल्स-रॉयस स्पेक्टर इलेक्ट्रिक कार, 7.5 करोड़ है कीमत

स्पेक्टर, जिसे पहली बार 2003 में पेश किया गया था, रोल्स-रॉयस के "आर्किटेक्चर ऑफ लग्जरी" पर बेस्ड है, जो एक फुल-एल्यूमीनियम स्पेस फ्रेम आर्किटेक्चर है.

Rolls Royce Specter EV Launched: ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता रोल्स-रॉयस की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) स्पेक्टर हाल ही में भारत में लॉन्च हो गई है. यह देश में उपलब्ध सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 7.5 करोड़ रुपये है. हालांकि इससे बड़ी दिलचस्प बात यह है कि चेन्नई के एक बिल्डर ने इस इलेक्ट्रिक सेडान को इसके आधिकारिक लॉन्च से दो महीने पहले ही खरीद लिया था. बिल्डर ने भारत की पहली रोल्स-रॉयस स्पेक्टर की डिलीवरी के वीडियो और फोटोज को नवंबर 2023 में ऑनलाइन पोस्ट किया था. 

कैसी रही पहली डिलीवरी

इस इलेक्ट्रिक सेडान को चेन्नई स्थित इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डर बाश्याम कंस्ट्रक्शन के बाश्याम युवराज को डिलीवर किया गया था. यह रोल्स-रॉयस स्पेक्टर, मोंटेवेर्डे ग्रे कलर में तैयार की गई थी, जैसा कि यूट्यूब चैनल व्हील्स के एक डिलीवरी वीडियो पोस्ट में देखा गया था. कंपनी के मालिक अपने बेटे के साथ साधारण सी कैजुअल जींस, टी-शर्ट और चप्पल पहनकर डिलीवरी लेने पहुंचे थे. 

2024 रोल्स रॉयस स्पेक्टर: फीचर्स, डिजाइन, इंजन

530 किमी WLTP साइकिल रेंज के साथ स्पेक्टर एक 102kWh बैटरी पैक से लैस है. जबकि मर्सिडीज EQS और EQS AMG, 107.4kWh बैटरी के साथ, क्रमशः 857 किमी और 580 किमी की रेंज देती हैं. 195kW का चार्जर स्पेक्टर की बैटरी को 34 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है, जबकि 50kW DC चार्जर से यह 95 मिनट में चार्ज हो सकता है. स्पेक्टर की दो इलेक्ट्रिक मोटरों का कंबाइंड उत्पादन 585 हॉर्सपावर और 900 एनएम है. स्पेक्टर 4.5 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. 

हार्डवेयर

स्पेक्टर, जिसे पहली बार 2003 में पेश किया गया था, रोल्स-रॉयस के "आर्किटेक्चर ऑफ लग्जरी" पर बेस्ड है, जो एक फुल-एल्यूमीनियम स्पेस फ्रेम आर्किटेक्चर है. इसके अलावा, इसमें 4-व्हील स्टीयरिंग, एक्टिव सस्पेंशन और पहले के मॉडलों की तुलना में तीस प्रतिशत हार्ड डिजाइन है. रोल्स-रॉयस स्पेक्टर के डिजाइन एलिमेंट्स में एक फास्टबैक टेल, एक लंबा बोनट और एक स्मूथ प्रोफाइल शामिल है. कार के डिजाइन में रोल्स-रॉयस की अब तक की सबसे चौड़ी ग्रिल है, जो खास एयरोडायनेमिक परफॉर्मेंस के लिए बनाया है. 

इंटीरियर

स्पेक्टर का इंटीरियर मौजूदा रोल्स-रॉयस मॉडल की तरह ही शानदार है. ग्राहक डोर्स के लिए वुड पैनलिंग का चयन कर सकते हैं, और एक उल्लेखनीय एक्स्ट्रा स्टारलाईट लाइनर है, जिसे अब दरवाजे के पैड में इंटीग्रेट किया गया है. यात्री साइड के डैशबोर्ड में 5,500 से ज्यादा लाइटें हैं जो सितारों की तरह लगती हैं. रोल्स-रॉयस का नया "स्पिरिट" सॉफ़्टवेयर प्लेटफ़ॉर्म, जो कनेक्टेड कार तकनीक के लिए डिजिटल इंटरफ़ेस के रूप में कार्य करता है, को इसमें शामिल किया गया है. इसमें यूजर इंटीरियर से मेल खाने के लिए डायल का कलर भी बदल सकते हैं.

यह भी पढ़ें -

ADAS टेक्नोलॉजी से लैस होगी मारुति eVX!, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW ने अपने Humanoid Robots को भट्ठी में क्यों डाला? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BMW ने अपने Humanoid Robots को भट्ठी में क्यों डाला? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BYD का लग्जरी ब्रांड भारत आ रहा, कारें देख हो जाएंगे हैरान
BYD का लग्जरी ब्रांड भारत आ रहा, कारें देख हो जाएंगे हैरान
Mahindra की इस EV का बड़ा रिकॉर्ड, आनंद महिंद्रा ने ऐसे मनाया जश्न
Mahindra की इस EV का बड़ा रिकॉर्ड, आनंद महिंद्रा ने ऐसे मनाया जश्न
Honda ने रिकॉल कीं ये बाइक्स, कहीं आपकी गाड़ी भी तो खराब नहीं?
Honda ने रिकॉल कीं ये बाइक्स, कहीं आपकी गाड़ी भी तो खराब नहीं?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget