एक्सप्लोरर

2024 KTM 390 Duke: 2024 केटीएम 390 ड्यूक का हुआ खुलासा, जानिए क्या हुए हैं बड़े बदलाव 

फिलहाल भारत में केटीएम 390 ड्यूक की एक्स शोरूम कीमत 2.97 लाख रुपये है, लेकिन नए मॉडल के लॉन्च के साथ इसकी कीमतें बढ़ने की उम्मीद है. इस बाइक का मुकाबला ट्रायंफ स्पीड 400 से होगा.

New KTM 390 Unveiled: केटीएम ने नई 390 ड्यूक को अनवील कर दिया है. इसमें एक नया डिज़ाइन, एक बड़ा इंजन, अपडेटेड फीचर्स, नए इलेक्ट्रॉनिक्स और प्लेटफ़ॉर्म सहित बहुत सारे बदलाव किए गए हैं. आइए जानते हैं इस बाइक में क्या क्या नए बदलाव किए गए हैं. 

 2024 केटीएम 390 ड्यूक का प्लेटफॉर्म और डिजाइन

नई 390 ड्यूक के चेसिस में बड़े बदलाव किए गए हैं, इसके सबफ्रेम अब बड़े 790 ड्यूक और 890 ड्यूक के समान डाई-कास्ट एल्यूमीनियम से बने हैं. स्विंगआर्म को भी एल्यूमीनियम से बनाया गया है. डिज़ाइन की बात करें तो नया 390 ड्यूक अधिक शार्प दिखता है, जबकि हेडलाइट को री डिज़ाइन किया गया है, जिसमें यूनिक डीआरएल मिलते हैं. एग्जॉस्ट को भी री डिजाइन किया गया है और अब इसमें अंडरबेली एग्जॉस्ट मिलता है.

स्पेसिफिकेशन

नई 390 ड्यूक में यूएसडी फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक को समान रखा गया है, हालांकि, फ्रंट में ओपन कार्ट्रिज एडजस्टेबल यूनिट दिया गया है. इसके व्हील्स हल्के हैं और फ्रंट ब्रेक को अब RC390 के समान, हब के बजाय पहिये पर लगाया गया है. इसमें री डिज़ाइन ग्राफिक्स के साथ नया 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है. इस मोटरसाइकिल में रेन, स्ट्रीट और ट्रैक मोड मिलते हैं, जबकि ट्रैक मोड में लॉन्च कंट्रोल मिलता है. साथ ही इसमें सुपर मोटो एबीएस मोड, बाईडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, लेन-सेंसिटिव एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, 17-इंच के व्हील्स, 4-पिस्टन फ्रंट और डुअल-पिस्टन रियर ब्रेक कैलिपर दिया गया है. 

इंजन

केटीएम ने सिलेंडर के स्ट्रोक को बढ़ाकर इंजन में बदलाव किया है, जिससे पावर और टॉर्क में मामूली बढ़त आई है. नया 399cc इंजन पिछले मॉडल की तुलना में 1bhp और 2Nm अधिक यानि 44bhp और 39Nm का आउटपुट जेनरेट करता है. इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

कीमत

फिलहाल भारत में केटीएम 390 ड्यूक की एक्स शोरूम कीमत 2.97 लाख रुपये है, लेकिन नए मॉडल के लॉन्च के साथ इसकी कीमतें बढ़ने की उम्मीद है. इस बाइक का मुकाबला ट्रायंफ स्पीड 400 से होगा, जिसमें एक 399.4सीसी का इंजन मिलता है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई ने बढ़ाई वेन्यू की कीमत, अब इतने रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां? इंजन खराब और कम माइलेज के हर सवाल पर सरकार का जवाब
क्या E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां? इंजन खराब और कम माइलेज के हर सवाल पर सरकार का जवाब
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
भारत में हर महीने क्यों महंगी हो रही हैं कारें? सामने आया बेहद हैरान करने वाला जवाब
भारत में हर महीने क्यों महंगी हो रही हैं कारें? सामने आया बेहद हैरान करने वाला जवाब
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget