एक्सप्लोरर

Hyundai Verna: विदेशों में भी बिकेगी भारत में बनी नई हुंडई वरना, जून से शुरू होगा एक्सपोर्ट

2023 Hyundai Verna: हुंडई यह दावा करती है कि नई वरना 118 एम्बेडेड कमांड के साथ भारत में सबसे कनेक्टेड सेडान है, साथ ही यह ADAS फीचर्स से भी लैस है.

Hyundai Motor: हुंडई मोटर्स, छोटी और मिड साइज कारों के एक्सपोर्ट के लिए अपनी स्ट्रेटजी में बदलाव किया है. क्योंकि भारत के बाहर भी कंपनी की कारों की डिमांड बहुत अधिक है. इसलिए कंपनी क्रेटा और अल्काजार के बाद नई वरना का भी एक्सपोर्ट शुरू करने वाली है. 

क्या है कंपनी की योजना?

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी केवल भारत में वरना के निर्माण और एक्सपोर्ट की जिम्मेदारी संभालेगी. कंपनी अगले साल तक वरना की 120000 यूनिट्स को तैयार करने की योजना बना रही है. जिसमें से करीब 80000 यूनिट्स को बाहरी देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा. यानि वरना का एक्सपोर्ट वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर दोगुना हो जाएगा, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में 40,000 यूनिट था. इसके कारण कंपनी के कुल एक्सपोर्ट में करीब 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है. 

कंपनी ने क्या कहा 

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि, "हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड मध्य पूर्व लैटिन अमेरिका और अफ्रीकी देशों में अपने वाहनों का निर्यात कर रही है. वरना इन सभी बाजारों में खूब पसंद की जाती है. हम जून 2023 से नई वरना का एक्सपोर्ट शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं.”

कंपनी के लिए भारत है बड़ा एक्सपोर्ट सेंटर 

21 मार्च, 2023 को नई वरना की लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी के एमडी उनसू किम ने कहा कि, “ऑल-न्यू हुंडई वरना का निर्माण चेन्नई के अत्याधुनिक कारखाने में किया जा रहा है. यह कार पूरी दुनिया के लिए भारत में ही बनाई जाएगी. हम अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत हैं." कंपनी ने अब तक ग्लोबल मार्केट के कई देशों में अपनी इस सेडान के 4.5 लाख से अधिक यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है. कंपनी इस और बढ़ाने के लिए अपनी प्रोडक्शन क्षमता को 8.5 लाख यूनिट तक बढ़ा चुकी है. वित्त वर्ष 2023-24 में हुंडई का एक्सपोर्ट 1.7 लाख से 1.9 लाख यूनिट रहने की उम्मीद है, जो कि पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा है. 

होंडा सिटी से होता है मुकाबला 

हुंडई यह दावा करती है कि नई वरना 118 एम्बेडेड कमांड के साथ भारत में सबसे कनेक्टेड सेडान है, साथ ही यह ADAS फीचर्स से भी लैस है. भारतीय बाजार में यह कार होंडा सिटी को टक्कर देगी, जिसकी फिलहाल सेगमेंट ने सबसे ज्यादा लगभग 2500 यूनिट्स प्रति महीने की बिक्री होती है.

यह भी पढ़ें :- इस साल आने वाली हैं ये नई हाईब्रिड कारें, देखिए पूरी लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ लुक ही नहीं, साइज में भी बड़ी होगी नई Creta, जानिए क्या-क्या बदलेगा
सिर्फ लुक ही नहीं, साइज में भी बड़ी होगी नई Creta, जानिए क्या-क्या बदलेगा
Delhi Metro Impact : दिल्ली में नहीं होती मेट्रो तो कैसा होता हाल? नोएडा से गुड़गांव जाने में लगता इतना वक्त
दिल्ली में नहीं होती मेट्रो तो कैसा होता हाल? नोएडा से गुड़गांव जाने में लगता इतना वक्त
क्या कोई भी खोल सकता है टोल नाका, जानिए कैसे मिलता है इसका ठेका और क्या होता है प्रोसेस?
क्या कोई भी खोल सकता है टोल नाका, जानिए कैसे मिलता है इसका ठेका और क्या होता है प्रोसेस?
18.65 लाख रुपये सस्ती हुई Mini Countryman C, लग्जरी SUV खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
18.65 लाख रुपये सस्ती हुई Mini Countryman C, लग्जरी SUV खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

वीडियोज

Sansani | Crime News: नकली दुल्हन की फैक्ट्री ! | UP News
India Ship Attacks | PM Modi Trump Meet | Janhit: ट्रंप के बदले सुर और भारत का दबदबा!
Shiv Sena UBT Crisis | TMC | Bharat Ki Baat: पार्टियों के टूटने की नई और रहस्यमयी स्क्रिप्ट!
Shiv Sena UBT Crisis | BJP | Breakdown | Sandeep Chaudhary:राजनीति की मंडी में कैसे बिक रहे हैं MP?
PM Modi- Trump Meeting News : 16 महीने बाद आमने-सामने, बैठक से पहले अमेरिका ने दे दिया बड़ा हिंट |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G7 समिट का नहीं मिला न्योता तो बौखलाया चीन, कर दिया अलग ग्रुप बनाने का ऐलान, जानें किन देशों को साथ जोड़ेंगे जिनपिंग
G7 समिट का नहीं मिला न्योता तो बौखलाया चीन, अलग ग्रुप बनाने का ऐलान, किन देशों को साथ जोड़ेंगे जिनपिंग?
UP चुनाव 2027 से पहले सपा का ब्राह्मण कार्ड वाला दांव, 5 अगस्त को लखनऊ में 'शक्ति प्रदर्शन'
UP चुनाव 2027 से पहले सपा का ब्राह्मण कार्ड वाला दांव, 5 अगस्त को लखनऊ में 'शक्ति प्रदर्शन'
भारत को अपने एयरस्पेस में एंट्री देने पर पाकिस्तान का बड़ा फैसला, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लगाई थी रोक
भारत को अपने एयरस्पेस में एंट्री देने पर पाकिस्तान का बड़ा फैसला, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लगाई थी रोक
FIFA पर चढ़ा MS Dhoni का खुमार? मेसी की हैट्रिक के बाद किया ऐसा पोस्ट, CSK भी हैरान
FIFA पर चढ़ा MS Dhoni का खुमार? मेसी की हैट्रिक के बाद किया ऐसा पोस्ट, CSK भी हैरान
'इतना गंदा....' कपूर खानदान और बॉलीवुड हीरो का डर्टी किचन देख लोग हैरान, फराह खान ने कराया रेनोवेट
'इतना गंदा....' कपूर खानदान और बॉलीवुड हीरो का डर्टी किचन देख लोग हैरान, फराह खान ने कराया रेनोवेट
उन्हें पाकिस्तानी मुस्लिम रेपिस्ट गिरोह कहो....ब्रिटेन के सांसद ने इस्लामाबाद को किया एक्सपोज
उन्हें पाकिस्तानी मुस्लिम रेपिस्ट गिरोह कहो....ब्रिटेन के सांसद ने इस्लामाबाद को किया एक्सपोज
झारखंड राज्यसभा चुनाव कल: 2 सीटों पर 3 उम्मीदवार, JMM की जीत तय, दूसरी सीट पर कड़ा मुकाबला
झारखंड राज्यसभा चुनाव कल: 2 सीटों पर 3 उम्मीदवार, JMM की जीत तय, दूसरी सीट पर कड़ा मुकाबला
‘तुम लोग परजीवी हो, जेल में बंद...’, कॉकरोच वाली टिप्पणी पर बवाल के बाद CJI सूर्यकांत ने फिर किसे सुनाई खरी खोटी?
‘तुम लोग परजीवी हो, जेल में बंद...’, कॉकरोच वाली टिप्पणी पर बवाल के बाद CJI सूर्यकांत ने फिर किसे सुनाई खरी खोटी?
Embed widget