एक्सप्लोरर

नई Honda Jazz भारत में हुई लॉन्च, मारुति की इस कार को मिलेगी चुनौती

नई Honda Jazz से पर्दा उठ चुका है. अब यह कार पहले से बेहतर और कई नए फीचर्स से लैस है. आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ...

नई दिल्ली: भारत में Honda की नई Jazz का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था और अब कंपनी ने इस BS6 Jazz से पर्दा उठा दिया है. Honda ने Jazz  को तीन ट्रिम्स V,VX और ZX वेरिएंट में उतारा है. इसके अलावा यह कार मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ मिलेगी. आइये जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.

नई Jazz में BS6 कंम्पलाइंट 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया है जोकि 89 bhp और 110 NM टॉर्क देता है. यह इंजन 5-स्पीड  मैनुअल ट्रांसमिशन और एडवांस्‍ड सीवीटी टेक्‍नोलॉजी से लैस है. नई Jazz का मैनुअल वर्जन 16.6 kmpl और इसका CVT वर्जन 17.1kmpl की माइलेज देने में सक्षम है.

सेफ्टी के लिए इस कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा, मल्टी-व्यू रियर व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, इफ़ेक्ट मिटिगेशन फ्रंट हेड रेस्ट और इंजन इमोबिलाइज़र जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं.

नई Jazz के डिजाइन में बहुत जयादा बदलाव देखने को नहीं मिलते.लेकिन यह अपने पुराने वर्जन की तुलना में थोड़ी फ्रेश नज़र आती है. इस कार में क्रोम फिनिश के साथ एक नई हाई-ग्लोस ब्लैक ग्रिल देखने को मिलती है. इसके अलावा इसमें DRL के साथ नए led हेड लैम्प्स और नए बंपर देखने को मिलते हैं.

नई Jazz  के मैन्युअल वर्जन की कीमत 7,49,900 लाख रुपये से लेकर  8,73,900  रुपये तक जाती है. जबकि इसके CVT ऑटोमैटिक  गियरबॉक्स की कीमत 8,49,900 रुपये से लेकर  9,73,900 लाख रुपये तक जाती है.

मारुति बलेनो से होगा मुकाबला

होंडा की नई Jazz का मुकाबला मारुति बलेनो से होगा. बलेनो की एक्स शो रूम कीमत 5.63 लाख रुपए से शुरू होती है. इंजन की बात करने तो इस कार में 1.2L VVT पेट्रोल इंजन और 1.2L Dualjet, Dual VVT पेट्रोल इंजन मिलता है. इन कार में 5 स्पीड मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. बेहतर ब्रेकिंग के इसमें सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयर बैग्स और सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें 

इस फेस्टिव सीजन में सस्ते हो सकते हैं टू व्हीलर्स, वित्त मंत्री ने दिए GST घटाने के संकेत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget