एक्सप्लोरर

Shukra Gochar 2022: बदलने वाली है इन राशि वालों की किस्मत, होगा शुक्र गोचर का असर

Venus Transit 2022: कुछ ही दिनों में भोग विलास, प्रेम और रोमांस आदि के कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि (Leo) में प्रवेश करेंगे. इनके सिंह राशि में प्रवेश से इन राशियों की किस्मत बदल जाएगी.

Venus Transit 2022, Shukra Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2022) बेहद खास महत्व रखता है. शुक्र, भौतिक सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, सौंदर्य, भोग विलास, प्रेम और रोमांस आदि के कारक ग्रह है. शुक्र ग्रह को भोर का तारा (Bhor ka Tara), सांझ का तारा भी कहा जाता है. इन्हें पृथ्वी की बहन कहा गया है. इनके राशि परिवर्तन से सभी राशियां प्रभावित होगी.

शुक्र का राशि परिवर्तन (Venus Transit 2022)

पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह 31 अगस्त 2022, बुधवार की शाम 4 बजकर 09 मिनट पर कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं सूर्य पहले से ही सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र के सिंह राशि में गोचर करते ही इन राशियों की किस्मत खुलनी शुरू हो जाएगी. आइये जानते हैं कि किन राशियों पर शुक्र गोचर का शुभ असर पड़ेगा.

कुंभ राशि: शुक्र गोचर कुंभ राशि के 7वें भाव में होने जा रहा है. इस दौरान इनकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आर्थिक समस्याओं से निजात पाएंगे. पारिवारिक जीवन सुखद और आनंदवर्धक होगा.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर बेहद शुभ होगा. इस दौरान इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी. व्यापार में वृद्धि होगी. जिससे मुनाफा बढ़ेगा. जमीन और वाहन खरीदने के प्रबल योग बने हैं. किस्मत का साथ मिलेगा.

तुला राशि: ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं. ऐसे में शुक्र गोचर तुला राशि के जातकों के लिए अति लाभकारी साबित होगा. इस दौरान इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है.

वृषभ राशि: शुक्र का गोचर वृषभ राशि के चौथे भाव में होगा. वृषभ राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह ही हैं. ऐसे में शुक्र गोचर के दौरान इन राशि के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की बढ़ोत्तरी होगी. घर-परिवार में खुशहाली रहेगी. इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा.

 

 

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gemini Half Year Horoscope 2026: मिथुन राशि वालों, सितंबर के बाद बदल सकती है आपकी किस्मत! जानिए अगले 6 महीनों का राशिफल
मिथुन राशि वालों, सितंबर के बाद बदल सकती है आपकी किस्मत! जानिए अगले 6 महीनों का राशिफल
Tarot Rashifal 10 July 2026: टैरो राशिफल, शुक्रवार को मिथुन और मकर राशि वाले करीबियों से न उलझें, जरा सी लापरवाही करा सकती है बड़ा झगड़ा!
टैरो राशिफल 10 जुलाई 2026 शुक्रवार को मिथुन और मकर राशि वाले करीबियों से न उलझें, जरा सी लापरवाही करा सकती है बड़ा झगड़ा!
Astro Tips: क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
Kal Ka Rashifal 10 July 2026: शुक्रवार को योगिनी एकादशी और बुधादित्य योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
शुक्रवार को योगिनी एकादशी और बुधादित्य योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget