एक्सप्लोरर

Vastu Tips: ये गलत आदतें देती हैं दरिद्रता को न्योता , जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में चीजों के रख-रखाव के साथ ही कुछ ऐसी आदतों के बारे में भी बताया गया है, जिससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ती है. ये गलत आदतें ही दरिद्रता का कारण बनती है.

Vastu Tips For Home in Hindi: वास्तु शास्त्र में घर की छोटी से बड़ी चीजों के रख-रखाव के बारे में बताया गया है. यदि चीजें उचित स्थान व दिशा में रखी हो तो इससे घर पर सकारात्मकता का वास होता है और गलत दिशा में रखी चीजों से नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है.

ठीक इसी तरह वास्तु शास्त्र में दैनिक कामों से जुड़े सही नियमों के बारे में भी बताया गया है. ऐसे कई काम होते हैं, जिन्हें गलत तरीके से करने पर भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है. इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर पर आर्थिक तंगी छा जाती है. अगर आप भी ऐसी गलतियां करते हैं तो आज ही इससे दूरी बना लें. आइये जानते हैं कौन से हैं वो काम जो बनते हैं घर की दरिद्रता का मुख्य कारण.

इन कामों से घर पर होता है दरिद्रता का वास

  • बिस्तर पर भोजन करना: कई लोग बिस्तर पर बैठकर ही खाना खाते हैं, जोकि बहुत गलत आदत होती है. वास्तु शास्त्र में भी इसे गलत बताया गया है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं. साथ ही बिस्तर पर भोजन करने से बिस्तर गंदा होता है और ऐसे बिस्तर पर सोने से रात में बुरे सपने भी आते हैं.
  • रात में जूठे बर्तन छोड़ना: रात में लोग सिंक में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं. रसोईघर में जूठे बर्तन छोड़ने से मां अन्नापूर्णा नाराज हो जाती हैं. इसलिए सोने से पहले रसोईघर की सफाई करें और जूठे बर्तन साफ कर लें. अगर आप किसी कारण रात में बर्तन नहीं धो सकते हैं तो बर्तन में पानी डाल दें.
  • बाथरूम में थाली बाल्टी रखना: बाथरूम में रखी खाली बाल्टी से नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ती है. इसलिए बाथरूम में रखी बाल्टी हमेशा भरकर रखें. अगर बाल्टी में पानी नहीं भरें तो इसे उल्टा करके रख दें.
  • घर गंदा रखना: घर पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. क्योंकि जहां साफ-सफाई होती है वहीं मां लक्ष्मी वास करती हैं. लेकिन भूलकर भी सूर्योदय के बाद घर पर झाड़ू-पोछा न लगाएं. इससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: मृत्यु के बाद 1 घंटे तक होती है ये 7 घटनाएं, बेचैनी और घबराहट से अचेत हो जाती आत्मा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget