एक्सप्लोरर

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो घर लाएं इनमें से कोई भी एक चीज, कभी नहीं होगी धन की कमी

Vastu Tips For Money: वास्‍तु के अनुसार घर में कुछ चीजों को लाना बहुत शुभ माना जाता है. घर में इन चीजों को रखने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है है और घर में खुशहाली बनी रहती है.

Vastu For Home: हर कोई चाहता है कि उसका जीवन हमेशा सुख-समृद्धि से भरा रहे. धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसका इस्तेमाल कर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं. वास्तु के अनुसार हर वस्तु में कोई ना कोई ऊर्जा होती है. ऐसे में घर में सकारात्मक ऊर्जा वाली चीजें लाने का प्रभाव घर की स्थिति पर पड़ता है. जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो घर में लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है.

विंड चाइम

वास्‍तु शास्त्र में विंड चाइम को बहुत शुभ माना गया है. इससे निकलने वाली मधुर आवाज घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर कर घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है. वास्तु के अनुसार घर में विंड चाइम लगाने से घर से दरिद्रता दूर होती है और धन का आगमन होता है. विंड चाइम लगाने से घर में शांति और सुकून बना रहता है. इसे लगाने से घर पर बुरी नजर नहीं पड़ती है.

लाफिंग बुद्धा

वास्‍तु में लाफिंग बुद्धा को सुख-समृद्धि का खजाना माना जाता है. लाफिंग बुद्धा घर में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है. लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से कभी भी धन की कमी नहीं रहती है. इसे रखने से परिवार के सदस्‍यों के बीच प्‍यार बना रहता है. घर में लाफिंग बुद्धा रखने से घर हमेशा हंसी-खुशी का माहौल रहता है. इससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है. इसे अपने ड्रॉइंग रूम में मुख्‍य द्वार की तरफ रखें. 

बांस का पौधा

बांस का पौधा आर्थिक समृद्धि और लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है. यह पौधा घर से नकारात्‍मक ऊर्जा को दूर करता है. इस पौधे को हमेशा घर में ड्रॉइंग रूम में रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, इस जगह पर बांस का पौधा रखने से यह धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है. घर में बांस का पौधा रखने से घर में ताजगी और शांति बनी रहती है. घर में बांस का पौधा रखने से घर के सभी सदस्‍य निरोग रहते हैं.

एक्वेरियम

वास्‍तु शास्त्र में मछलियों को सौभाग्‍य का सूचक माना जाता है. घर में एक्‍वेरियम का होना संपन्‍नता को दर्शाता है. माना जाता है कि जिस घर में एक्‍वेरियम होता है वहां धन-समृद्धि बढ़ती है और सारे अशुभ प्रभाव दूर होते हैं. एक्‍वेरियम को घर की उत्‍तर दिशा में रखना चाहिए. उत्‍तर दिशा धन की और भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है. माना जाता है कि इस दिशा में एक्वेरियम लगाने से आपके घर में संपन्‍नता आती है.

ये भी पढ़ें

वैलेंटाइन वीक में कर लें ये खास काम, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Shastra: वास्तु पुरुष की 45 शक्तियां कैसे ये ऊर्जाएं बदल सकती हैं घर और जीवन की दिशा
वास्तु पुरुष की 45 शक्तियां कैसे ये ऊर्जाएं बदल सकती हैं घर और जीवन की दिशा
Vastu Tips: घर के मेन दरवाजे पर रख रहे हैं ये चीज़ें, तो अभी हटा लें, वरना नहीं रुकेगी लक्ष्मी
Vastu Tips: घर के मेन दरवाजे पर रख रहे हैं ये चीज़ें, तो अभी हटा लें, वरना नहीं रुकेगी लक्ष्मी
Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते
Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते
Nakshatra Lochan: खोई हुई वस्तु का पता कैसे लगाएं? जानें ज्योतिष का नक्षत्र लोचन
Nakshatra Lochan: खोई हुई वस्तु का पता कैसे लगाएं? जानें ज्योतिष का नक्षत्र लोचन

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget