एक्सप्लोरर

Surya Gochar 2024: शुक्र की राशि वृषभ में सूर्य की एंट्री, अब इन राशि वालों की पर्सनल लाइफ में होगी बड़ी हलचल

Surya Gochar 2024: 14 मई को सूर्य देव शुक्र के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे. सूर्य का गोचर जहां कुछ राशियों की किस्मत चमकाएगा तो वहीं कुछ राशियों की पर्सनल लाइफ में बड़ी हलचल होगी.

Surya Gochar 2024: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों के राजा की उपाधि प्राप्त है. सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं और इस तरह से 12 महीने में सूर्य का गोचर सभी 12 राशियों पर होता है. फिलहाल सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं और जल्द ही शुक्र (Sukra Grah) की राशि वृषभ में गोचर करेंगे.

ज्योतिष के अनुसार सूर्य मंगलवार, 14 मई 2024 शाम 06:05 पर वृषभ राशि (Sun Transit 2024 in Taurus) में प्रवेश करेंगे और अगले 30 दिनों तक इसी राशि में रहेंगे. इसके बाद 15 जून को दोपहर 12:37 पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.

सूर्य जिस दिन जिस राशि में गोचर करते हैं, उस दिन उस राशि की संक्रांति मनाई जाती है. 14 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे और इस दिन वृषभ संक्रांति (Vrishabha Sankranti 2024) मनाई जाएगी. सूर्य गोचर का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से पड़ता है. कुछ राशियों के लिए जहां यह गोचर बहुत लाभकारी साबित होगा तो वहीं कुछ लोगों की पर्सनल लाइफ पर इसका प्रभाव पड़ेगा. आइये जानते हैं सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करते ही किन राशियों की पर्सनल लाइफ में होगी हलचल.

सूर्य गोचर 2024 से इन राशियों की पर्सनल लाइफ होगी प्रभावित (Sun Transit 2024 Effects)

मिथुन राशि ( Gemini): सूर्य गोचर कर आपकी राशि में 12वें भाव में आएंगे. इससे खूब धन व्यय होगा, करियर में परेशानी रहेगी और समय अस्त-व्यस्त रहेगा. पार्टनर के साथ भी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़ेगा. सूर्य गोचर के दौरान आपको अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

तुला राशि (Libra): आपकी राशि के 8वें भाव में सूर्य गोचर करेंगे. इस कारण इस समय आप अपने भावनाओं को व्यक्त कर पाने में सक्षम नहीं होंगे, जिस कारण निजी जीवन प्रभावित होगा और आप मानसिक तनाव का अनुभव करेंगे. जीवन में कई तरह की चुनौतियों का अचानक से आगमन होगा.

मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि के 5वें भाव में सूर्य प्रवेश कर निजी जीवन को प्रभावित करेंगे. ज्योतिष के अनुसार यह भाव शिक्षा और संतान का माना जाता है. इसलिए इस समय आपको पारिवारिक जीवन और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी. लव लाइफ के लिए भी यह समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, सतर्क रहें.

ये भी पढ़ें: Mother’s Day 2024: 'मातृ देवो भवः', शास्त्रों में मिलता है मां की ममता और महिमा का बखान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget