एक्सप्लोरर

Shukra Gochar 2023: शुक्र के गोचर से इन राशियों का आएगा कठिन समय, बढ़ेंगी मुश्किलें

Venus Transit: 30 मई को शुक्र का कर्क राशि में गोचर होगा. शुक्र का ये गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा तो कुछ लोगों को इसके नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं.

Shukra Gochar Effects: शुक्र ग्रह को भोर का तारा कहा जाता है. यह भोग और विलास के कारक हैं. शुक्र 30 मई की शाम 7 बजकर 39 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. यहां पर वह 7 जुलाई 2023 तक रहेंगे. शुक्र के कर्क राशि में इस गोचर का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं कि यह गोचर किन लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है.

सिंह राशि (Leo)- शुक्र के इस गोचर से सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी. आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी. अनावश्यक हो रहे खर्चों से आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें हानि उठानी पड़ सकती है. आपको सलाह दी जाती है कि दूसरों को दिखाने के चक्कर में बड़े-बड़े खर्चे करने से बचें क्योंकि इससे आपको बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह गोचर अनुकूल नहीं रहेगा.

तुला राशि (Libra)- शुक्र का कर्क राशि में गोचर से तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा. आप कार्यक्षेत्र में किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं. इसलिए इससे बचकर रहें. खुद किसी राजनीति का हिस्सा ना बनें वरना सहयोगियों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं. आपको नौकरी में समस्या का सामना करना पड़ सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपकी कहासुनी हो सकती है. व्यापार में जोखिम उठाना आपको भारी पड़ सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बहुत अनुकूल नहीं रहेगा. आपको चोरी-छिपे खर्च करने की आदत से बचना होगा वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है. इस दौरान आप किसी भी तरह के अनैतिक कार्य से बचें, नहीं तो आने वाले समय में आप को मानहानि का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में अपनों के साथ आपका झगड़ा हो सकता है. शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपके जीवन में कुछ प्रतिकूल स्थितियों को जन्म भी दे सकता है. इस दौरान किसी को भी उधार देने से बचें.

कुंभ राशि (Aquarius)-  इस गोचर के प्रभाव से आपके कुछ विरोधी प्रबल हो जाएंगे, जिनकी वजह से आपकी परेशानी बढ़ेगी. नौकरी में आपको काम करने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. ऑफिस में आपके कुछ सहकर्मी आपके विरुद्ध षड्यंत्र कर सकते हैं. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह गोचर अनुकूल नहीं कहा जा सकता है. आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा. कोई संपत्ति विवाद का कारण बन सकती है इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें. 

ये भी पढ़ें

जून में इन 4 राशियों को होगा अपार धन लाभ, करियर में भी होगी खूब तरक्की

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट
Surya Grahan 2026: मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ
मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ
अटका पैसा लौटेगा और बढ़ेगा बैंक बैलेंस! पुष्य नक्षत्र में गुरु की एंट्री से चांदी सा चमकेगा भाग्य!
Guru Pushya Gochar: बैंकिंग से लेकर IT तक, इन 5 सेक्टरों में दिख सकती है बड़ी हलचल!
Flipkart Freedom Sale 2026, आपकी राशि के लिए क्या है 'Value for Money' deal? जानिए
Flipkart Freedom Sale 2026: बुध-मंगल का द्वि-द्वादश संबंध, राशि अनुसार क्या खरीदें और किन चीजों से बचें?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget