एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनि देव का अक्टूबर में बड़ा परिवर्तन, दिसंबर 2024 तक रहना होगा सावधान!

Shani Dev: शनि वक्री हैं. कुंभ राशि में शनि गोचर कर रहे हैं. वर्तमान समय में गुरू के नक्षत्र में भ्रमण कर रहे है और अक्टूबर में राहु के नक्षत्र में आ जाएंगे.

Shani Dev: शनि का मिजाज एक बार फिर बिगड़ सकता है. शनि का परिवर्तन जब-जब होता है कुछ विशेष ही होता है. शनि एक बार फिर नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. अभी शनि देव गुरू के नक्षत्र पूर्वभाद्रपद में विचरण कर रहे है थे. लेकिन अब ये राहु के नक्षत्र में जाने वाले हैं.

राहु (Rahu) को ज्योतिष में एक पाप ग्रह बताया गया है. ये भ्रम और अचानक घटित होने वाली घटनाओं का कारक है. शनि एक न्याय प्रिय ग्रह है, जिसका काम लोगों को कर्म के अनुसार फल देना है. राहु के नक्षत्र में शनि का जाना कुछ ऐसी घटनाओं की तरफ इशारा करता है, जिसकी कल्पना कर पाना मुश्किल है.

ज्योतिष ग्रंथों में शनि और राहु से पिशाच योग बनता है. शनि (Shani Dev) जहां कठोर परिश्रम के कारक हैं तो राहु सदैव भ्रम फैलाने वाला ग्रह है. इस कारण जब भी यह योग किसी व्यक्ति के जीवन में बनता है तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पिशाच योग कुंडली में हो तो व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है. शनि राहु की युति से श्रापित योग भी बनता है.

शनि का नक्षत्र परिवर्तन कब है?
ज्योतिष की गणना और हिंदू पंचांग के अनुसार 3 अक्टूबर 2024 को 12 बजकर 10 मिनट पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे. जहां पर शनि 27 दिसंबर 2024 तक रहने वाले हैं. शतभिषा के बाद पुन: पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में आ जाएंगे.

शनि का शतभिषा नक्षत्र में गोचर (Shani Gochar 2024)
ज्योतिष ग्रंथों में इस नक्षत्र का स्वामी राहु है, जबकि शनि इसके राशि स्वामी हैं. शतभिषा गगन मंडल का 24वां नक्षत्र है. ये कुंभ राशि के अंतर्गत आता है. इस नक्षत्र के देवता वरुण हैं, जो आंधी-तुफान,पानी के कारक हैं.

शनि क्या फल देंगे 
शतभिषा नक्षत्र (Shatbhisha Nakshatra) में आने से लव लाइफ पर प्रभाव डाल सकते हैं. जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, वे सावधान रहें. आपके लिए यह समय अच्छा नहीं है. अपने पार्टनर के साथ ईमानदारी बरतें. ब्रेकअप की स्थिति भी बन सकती है. गलती न करें. इस गोचर कल में लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. इसलिए भ्रम और शक जैसी चीजें इन रिश्तों के बीच न आने दें.

ऑफिस में चली आ रही उठाफटक से राहत मिलेगी. काम न करने वालों को दिक्कत आ सकती है. जो लोग अपना काम ईमानदारी और पूरी निष्ठा से करते हैं उन्हें कार्यस्थल पर कोई दिक्कत नहीं आएगी. चाहें वो किसी भी सेक्टर से जुड़े हों.

देश दुनिया पर प्रभाव
शनि के नक्षत्र परिवर्तन का देश दुनिया पर भी असर देखने को मिलेगा. जिन देशों में सीमा तनाव है उसमे कुछ कमी देखने को मिल सकती है. कुछ क्षेत्रों में बारिश और प्राकृतिक आपदा, और भूकंप की घटनाएं घटित हो सकती हैं. युद्ध से जूझ रहे देशों को कुछ राहत मिल सकती है. खुफिया तंत्र अधिक सक्रिय रहेगा. नए स्कैंडल देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा कब है, नोट कर लें महालया से दशहरा तक की तिथियां

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

24 अक्टूबर को सूर्य-शुक्र की युति, बुध वक्री और सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, क्या इसे महायोग कहना सही है?
24 अक्टूबर 2026 ग्रह गोचर: सूर्य-शुक्र की जोड़ी, बुध की उलटी चाल और स्वाति नक्षत्र का असर, आम जिंदगी पर क्या होगा प्रभाव?
Budh Vakri 2026: 24 अक्टूबर से बदलेगी चाल, इन 5 राशियों को किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी?
बुध वक्री होने पर क्या हर काम बिगड़ता है? जानें 5 राशियों पर असर
आज चंद्रमा-राहु का ग्रहण योग, क्या सचमुच लगेगा ग्रहण? जानें दोनों में बड़ा अंतर
आज चंद्रमा-राहु साथ, तो क्या चांद पर लगेगा ग्रहण? सूतक मानने से पहले समझें फर्क
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget