एक्सप्लोरर

Mangal Gochar 2025: सिंह राशि में मंगल का गोचर, किन राशियों पर दिखेगा खतरनाक प्रभाव?

Mangal Gochar 2025 in Singh Rashi: मंगल गोचर 7 जून 2025 को होगा. नीच राशि में गोचर कर रहे है मंगल का राशि परिवर्तन अब सिंह राशि में होगा, जो सूर्य की राशि है. इस परिवर्तन का क्या असर होगा? आइए जानते हैं.

Mars Transit in Leo 2025: मंगल ग्रह को वैदिक ज्योतिष में ऊर्जा, युद्ध, क्रोध, साहस और निर्णय क्षमता का प्रतीक माना गया है. जब मंगल अग्नि तत्व वाली सिंह राशि में प्रवेश करता है, तो यह प्रभावशाली होने के साथ-साथ कुछ राशियों के लिए उथल-पुथल भरा भी हो सकता है.

मंगल गोचर कब? (Mangal Gochar June 2025)
7 जून 2025 को मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा और लगभग 28 जुलाई 2025 तक वहीं रहेगा. कर्क एक जल तत्व की राशि है और सिंह अग्नि तत्व की राशि है. इस बदलाव से स्वाभाव में तीव्रता, आत्मविश्वास और ग़ुस्से की प्रवृत्तियां बढ़ सकती हैं.

मंगल का गोचर विशेष क्यों है?
कर्क में मंगल नीच का होता है, वहीं सिंह में आकर वह अपनी शक्ति और तेज फिर से प्राप्त करता है. इसलिए इस गोचर से कई राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के प्रभाव देखने को मिल सकते हैं.

सिंह राशि में मंगल का गोचर, किसके लिए शुभ, किसके लिए संकट?

क्यों खतरनाक माना जाता है मंगल का सिंह राशि में गोचर?
सिंह राशि सूर्य की राशि है और जब मंगल यहां आता है तो यह दो अग्नि तत्वों की शक्तियों का मेल बनता है. यह समय ऊर्जा, अहं, क्रोध और टकराव की तीव्रता को बढ़ाता है. इसलिए इसका प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से तनावपूर्ण, दुर्घटनात्मक या वैवाहिक संघर्षपूर्ण हो सकता है.

इन 4 राशियों पर दिखेगा सबसे खतरनाक असर

  1. वृषभ राशि (Taurus): मंगल गोचर आपके लिए घर-परिवार में तनाव, माता से मतभेद, वाहन या प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद लेकर आ सकता है. वहीं वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, जलन या अपच की समस्या से बचाव करें. 
  2. वृश्चिक राशि (Scorpio): आपकी राशि का स्वामी है मंगल इसलिए इसका प्रभाव आपके करियर पर पड़ सकता है. ऑफिस में टकराव, बॉस से मतभेद करा सकता है. इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें, कोई बड़ा निर्णय न लें. मंगल आपकी राशि का स्वामी भी है, इसलिए इसका असर और भी तीव्र होगा. इसका विशेष ध्यान रखना होगा.
  3. कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि का स्वामी शनि है. मंगल का यह गोचर वैवाहिक जीवन में कलह, साझेदारी में विवाद, कानूनी पेंच में फंसा सकता है. वहीं दांपत्य जीवन में बातचीत बंद न करें. झूठ या गलतफहमी से दूर रहे. वैवाहिक दृष्टिकोण से यह समय 'कुज दोष' जैसा असर दिखा सकता है. इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है.

किन राशियों के लिए रहेगा शुभ प्रभाव?
धनु, मेष और सिंह राशि, मंगल इन राशियों के लिए 28 जुलाई तक ऊर्जा, साहस और नेतृत्व में वृद्धि करने जा रहे हैं. विशेषकर सिंह राशि वालों के लिए आत्मबल और निर्णायक शक्ति बढ़ाने वाला साबित होगा.

उपाय: अगर आपकी राशि पर मंगल का खतरनाक प्रभाव है तो करें ये उपाय

  • हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें
  • मंगलवार को मसूर दाल का दान करें
  • मंगल यंत्र या लाल मूंगा धारण करने से पहले ज्योतिषीय परामर्श लें
  • जपें: 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' – प्रतिदिन 108 बार

FAQ 
Q1: सिंह राशि में मंगल का गोचर कब हो रहा है?
A: 7 जून 2025 को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेगा.

Q2: इस गोचर से सबसे अधिक प्रभावित कौन सी राशियां रहेंगी?
A: वृषभ, वृश्चिक, कर्क और कुंभ राशि को विशेष सावधानी रखनी चाहिए.

Q3: क्या मंगल के इस गोचर से विवाह में रुकावट आ सकती है?
A: हां, सप्तम भाव में मंगल गोचर वैवाहिक जीवन में विवाद उत्पन्न कर सकता है.

Q4: बचाव के लिए क्या उपाय करें?
A: हनुमान चालीसा का पाठ, लाल वस्त्र का दान और मंगल बीज मंत्र जप लाभकारी होगा.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से पलटेगी बुध की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे रहना होगा सावधान!
7 जुलाई को मिथुन राशि में वक्री होंगे बुध; जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव
Grah Gochar 2026: अचानक क्यों बढ़ रहे हैं आगजनी और भूकंप के मामले? ज्योतिषियों ने बताया जून का ये खतरनाक 'ग्रह कनेक्शन'
अचानक क्यों बढ़ रही हैं आगजनी और भूकंप की घटनाएं? सूर्य-मंगल के इस खतरनाक गोचर ने बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget