एक्सप्लोरर

Mangal Gochar 2023: साल 2023 का पहला मंगल गोचर आज, इन राशियों के लिए रहेंगे अमंगलकारी

Mangal Gochar 2023: साल 2023 में मंगल ग्रह 7 बार राशि बदलेंगे. मंगल का पहला गोचर मिथुन राशि में सोमवार 13 मार्च 2023 को होगा, जोकि कई राशियों के लिए अमंगलकारी साबित हो सकता है.

Mars Transit 2023 March: ग्रह-नक्षत्रों की चाल का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अपने निश्चित समय पर हर ग्रह गोचर करते हैं, जिसके शुभ-अशुभ प्रभाव से आपके जीवन में सुख या दुख निर्धारित होते हैं.

बात करें मंगल ग्रह की तो इसे साहस और पराक्रम का कारक माना गया है, जोकि मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं. ज्योतिष के अनुसार साल 2023 में मंगल का पहला गोचर 13 मार्च 2023 को सुबह 05:33 पर मिथुन राशि में हो चुका है. मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और बुध के साथ मंगल का शत्रु भाव है.13 मार्च को मंगल 5 माह बाद भूमि तत्व की राशि वृषभ से निकलकर वायु तत्व की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे. वहीं शनि पहले से ही वायु तत्व की राशि कुंभ में हैं. ऐसे में मंगल का मिथुन राशि में गोचर करना वृषभ और और समेत कई राशियों के लिए अमंगलकारी हो सकता है.

 

मंगल गोचर इन राशियों के लिए होगा प्रतिकूल फलदायी

वृषभ ऱाशि: मंगल का गोचर वृषभ राशि के लिए शुभ नहीं होगा. इससे खर्च में बढ़ोतरी, वाद-विवाद, व्यवहार में उग्रता और रिश्तों में कड़वाहट आदि जैसी परेशानियां हो सकती है. इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि इस समय वाणी पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर ही धन का खर्च करें.

कर्क राशि: मंगल के मिथुन राशि में गोचर का प्रतिकूल प्रभाव कर्क राशि वाले लोगों पर भी पड़ेगा. इससे तबादले की स्थिति बन सकती है. शारीरिक परेशानी, धन खर्च, साहस में कमी और वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए भी मंगल का गोचर बहुत ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकत है. इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तों में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. कुटुंबजनों से भी आपके संबंध खराब हो सकते हैं और सेहत में भी कमजोरी महसूस हो सकती है.

धनु राशि: धनु राशि वालों के सातवें भाव में मंगल का गोचर होने जा रहा है. इसका असर जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों पर पड़ेगा.वैवाहिक जीवन के साथ ही प्रेम संबंधों पर भी मंगल के गोचर का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में भी बहस या कहासुनी से माहौल बिगड़ सकता है. इसलिए उग्र व्यवहार से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें. वरना भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Budh Gochar 2023: गुरु की राशि मीन में बुध का गोचर, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart Freedom Sale 2026, आपकी राशि के लिए क्या है 'Value for Money' deal? जानिए
Flipkart Freedom Sale 2026: बुध-मंगल का द्वि-द्वादश संबंध, राशि अनुसार क्या खरीदें और किन चीजों से बचें?
Shani Vakri 2026: शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा
शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा
अटका पैसा लौटेगा और बढ़ेगा बैंक बैलेंस! पुष्य नक्षत्र में गुरु की एंट्री से चांदी सा चमकेगा भाग्य!
Guru Pushya Gochar: बैंकिंग से लेकर IT तक, इन 5 सेक्टरों में दिख सकती है बड़ी हलचल!
16 दिनों में 2 ग्रहण: सत्ता से सीमा तक बढ़ सकती है हलचल, भारत की वर्षकुंडली दे रही बड़े संकट के संकेत
सूर्य ग्रहण के 16 दिन बाद चंद्र ग्रहण, भारत की कुंडली में बन रहा खतरनाक संयोग!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget