एक्सप्लोरर

June Gochar 2023: जून के महीने में बदलेगी इन 5 ग्रहों की स्थिति, इन राशियों की होगी तरक्की, मिलेगा धन लाभ

June Gochar Dates 2023: जून में कुछ ग्रहों की स्थितियां बदलने वाली है. कुछ लोगों को इस दौरान सावधानी बरतनी होगी. जानते हैं कि कौन से ग्रह कब गोचर करेंगे और ये गोचर किन लोगों के लिए शुभ साबित होंगे.

June Gochar: जून का महीना ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दौरान कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. ग्रहों के इन गोचर के परिणामस्वरूप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. ग्रहों की स्थितियों में परिवर्तन कुछ लोगों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ लोगों को इस दौरान सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं कि कौन से ग्रह कब गोचर करेंगे और ये गोचर किन लोगों के लिए शुभ साबित होंगे.

बुध का वृषभ राशि में गोचर 

7 जून को बुध वृषभ राशि में गोचर करेंगे. बुध की मजबूत स्थिति से अच्छे स्वास्थ्य और तेज बुद्धि की प्राप्ति होती है. यह उच्च सफलता और अनुकूल परिणाम भी देताता है. मजबूत बुध के कारण जातक व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल होता है. बुध अशुभ ग्रहों के साथ युति करते हैं तो जातकों को जीवन में कई तरह की समस्याओं व संघर्ष का सामना करना पड़ता है. बुध अगर राहु/केतु के साथ युति करते हैं तो त्वचा संबंधी समस्याएं, नींद न आना और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर

सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे. मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. यह वायु तत्व की राशि है जबकि सूर्यदेव अग्नि तत्व प्रधान ग्रह हैं. सूर्य का प्रवेश जब वायु तत्व की राशि में होता है तो गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ने और भीषण गर्मी पड़ने लगती है. सूर्य का मिथुन राशि में गोचर हर व्यक्ति के जीवन को विभिन्न रूपों में प्रभावित करेगा. सूर्य का गोचर आमतौर पर तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में शुभ प्रभाव देने वाला माना गया है. 

शनि कुंभ राशि में वक्री

17 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे. वर्तमान समय में शनि अपनी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और इसी कुंभ राशि में 17 जून तो वह वक्री अवस्था में आ जाएंगे. शनि की वक्री चाल का हर किसी पर प्रभाव पड़ेगा. शनि की वक्र दृष्टि आमतौर पर अनुकूल नहीं मानी जाती है. हालांकि जिन लोगों की कुंडली में शनि वक्री अवस्था में होते हैं उन्हें शनि की वक्री अवस्था में बहुत शुभ परिणाम मिलते हैं.

बुध वृषभ राशि में अस्त

कोई भी ग्रह जब अस्त होता है तो अपनी शक्तियां खो देता है. बुध 19 जून को वृषभ राशि में अस्त होंगे. बुध ग्रह तर्क, बुद्धि, शिक्षा और संचार कौशल के कारक हैं. बुध के अस्त होने से जातकों के अंदर असुरक्षा की भावना बढ़ने लगती है. इससे एकाग्रता में कमी आती है और चीजों को समझने में दिक्कत होती है. बुध के अस्त होने से कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं.

बुध का मिथुन राशि में गोचर

बुध 24 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे. बुध ग्रह कन्या और मिथुन राशि के स्वामी होकर कन्या राशि में उच्च अवस्था में भी होते हैं और मीन राशि में अपने नीच अवस्था में आ जाते हैं. शुक्र इनके परम मित्र ग्रह हैं. मंगल के साथ बुध का प्रभाव होने से व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है. बुध के मिथुन में आने से तार्किक क्षमता बढ़ती है और संवाद कौशल अच्छा होता है. इसके प्रभाव से व्यक्ति कला मे निपुण होता है.

इन राशियों के लिए शुभ रहेंगे गोचर

5 प्रमुख ग्रहों के गोचर से सभी 12 राशियों के जीवन पर अहम प्रभाव देखने को मिलेगी.  3 राशियों के लिए जून का यह महीना बेहद लाभकारी रहने वाला है. इस दौरान वृषभ, सिंह और धनु राशि के जातकों को सफलता मिलेगी. इन जातकों को करियर में कई शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. वहीं आपको व्यापार में भी लाभ हो सकता है.

ये भी पढ़ें

प्रदोष व्रत के उद्यापन में रखें इस बात का ध्यान, तभी पूरा माना जाएगा व्रत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
Shani Ka Paya: शनि का पाया क्या होता है? जानें सोना, चांदी, तांबा या लोहा क्या बताता है
Shani Ka Paya: शनि का पाया क्या होता है? जानें सोना, चांदी, तांबा या लोहा क्या बताता है
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के दिन घर में जलाएं ये दीपक, नहीं पड़ेगा ग्रहण असर
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के दिन घर में जलाएं ये दीपक, नहीं पड़ेगा ग्रहण असर
Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल से इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की का रास्ता
Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल से इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की का रास्ता

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget