एक्सप्लोरर

Guru Asta 2024: खानपान और ऑफिस में कार्यशैली पर देना होगा ध्यान, गुरु अस्त होकर बढ़ा सकते हैं परेशानी

Guru Asta 2024: देवगुरु बृहस्पति आज 3 मई को वृषभ राशि में अस्त होंगे. गुरु के अस्त होने पर मांगलिक कार्यों में रोक लग जाती है. गुरु के अस्त होते ही कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है.

Guru Asta 2024: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है. ये शुभता के देव हैं, जिनका प्रभाव जीवन की सुख-सुविधाओं पर पड़ता है. गुरु के शुभ प्रभाव से धन का अभाव नहीं रहता और कुंडली में गुरु के कमजोर होने या नीच स्थान पर होने से सुख-सुविधाओं में कमी आने लगती है. इसलिए इसे भाग्य का ग्रह भी कहा जाता है.

आज 3 मई क देवगुरु बृहस्पति शुक्राचार्य की राशि वृषभ में अस्त होंगे. बता दें कि 01 मई को गुरु का गोचर भी इसी राशि में हुआ था. आज रात 10 बजकर 08 मिनट पर गुरु वृषभ राशि में अस्त हो जाएंगे और एक महीने बाद उदित अवस्था में आ जाएंगे. ज्योतिष में गुरु के अस्त होने को गुरु तारा का डूबना भी कहते हैं. गुरु के अस्त होते ही मांगलिक कार्य भी बंद हो जाते हैं.

गुरु का वृषभ राशि में अस्त होना शुभ या अशुभ (Guru Asta 2024 Effect)

गुरु आज वृषभ राशि में अस्त हो रहे हैं. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. गुरु और शुक्र के बीच शत्रुता का संबंध है. ऐसे में जब गुरु शुक्र द्वारा शासित राशि वृषभ में अस्त होंगे, तो संभवत: इसका प्रतिकूल प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा. ऐसे में पूरे एक महीने तक यानी जब तक गुरु उदित अवस्था में न आ जाए तब तक कुछ राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी रखने की जरूर रहेगी. आइये जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा गुरु अस्त का प्रभाव.

गुरु के अस्त होते ही बढ़ेगी इन राशियों की परेशानी (Jupiter Combust these Zodiac Sign should be Careful)

वृषभ राशि (Taurus): गुरु आपकी राशि में ही अस्त हो रहे हैं. ऐसे में इस राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत रहेगी. इस दौरान धन खर्च पर नियंत्रण रखें और निवेश भी सोच-समझकर करें. क्योंकि आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन राशि (Gemini): गुरु अस्त होकर मिथुन राशि वालों की भी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. इस समय आपके खर्चों में अचानक वृद्धि होगी. ऐसे में बचत करना मुश्किल हो जाएगा. इसलिए आप भी खर्चों पर नियंत्रण रखें. दफ्तर में भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. वरना आप बॉस की नजरों में आ सकते हैं.

सिंह राशि (Leo): गुरु का अस्त होना सिंह राशि वालों के लिए समस्या खड़ी कर सकता है. इस दौरान आपको अचानक सेहत संबंधी कारणों से धन का खर्च करना पड़ सकता है. इसलिए खान-पान का ध्यान रखें और स्वास्थ्य को बेहतर रखें.

मकर राशि (Capricorn): गुरु के वृषभ राशि में अस्त होने से मकर राशि वाले विशेषकर अपनी वाणी पर संयम रखें. क्योंकि इस दौरान आपकी बातों से किसी को चोट पहुंच सकती है और ये आपका नुकसान भी करा सकती है.

ये भी पढ़ें: कृष्ण की बाल लीला: कान्हा खा रहे थे मिट्टी, यशोदा मैया ने पकड़ा तो दिखाई ऐसी लीला कि हो गईं बेहोश

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart Freedom Sale 2026, आपकी राशि के लिए क्या है 'Value for Money' deal? जानिए
Flipkart Freedom Sale 2026: बुध-मंगल का द्वि-द्वादश संबंध, राशि अनुसार क्या खरीदें और किन चीजों से बचें?
Shani Vakri 2026: शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा
शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा
अटका पैसा लौटेगा और बढ़ेगा बैंक बैलेंस! पुष्य नक्षत्र में गुरु की एंट्री से चांदी सा चमकेगा भाग्य!
Guru Pushya Gochar: बैंकिंग से लेकर IT तक, इन 5 सेक्टरों में दिख सकती है बड़ी हलचल!
16 दिनों में 2 ग्रहण: सत्ता से सीमा तक बढ़ सकती है हलचल, भारत की वर्षकुंडली दे रही बड़े संकट के संकेत
सूर्य ग्रहण के 16 दिन बाद चंद्र ग्रहण, भारत की कुंडली में बन रहा खतरनाक संयोग!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget