एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Lunar Eclipse 2024 Dates: भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं हैं. इस साल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे. जानते हैं कि इस साल कब चंद्र ग्रहण लगेगा और भारत में दिखाई देगा या नहीं.

Eclipse 2024: चंद्र ग्रहण और सूर्य दोनों खगोलीय घटनाएं हैं जो चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य की स्थिति के कारण बनती हैं. ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है. चंद्र ग्रहण दिखने में बहुत खूबसूरत होता है. ज्योतिष में चंद्रमा को बहुत महत्व दिया गया है. यह हमारे शरीर में जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है. ज्योतिष में तो चंद्र ग्रहण को अनुकूल नहीं माना गया है क्योंकि इस स्थिति में चंद्रमा पीड़ित अवस्था में होता है.

ग्रहण के दौरान चंद्रमा जब पीड़ित अवस्था में आता है तो इससे मानसिक तनाव या फिर अवसाद की स्थिति उत्पन्न होती है. साल 2024 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे. आइए जानते हैं कि इस साल किस दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और यह भारत में दिखाई देगा या नहीं.

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण

नए साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगेगा. यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा और इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा. इस दौरान चंद्रमा केवल पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारों से होकर गुजरता है. इस दौरान ग्रहण काफी कमजोर होगा, जिस कारण इसे पूर्ण या आंशिक ग्रहण की तुलना में नग्न आंखों से देखना कठिन हो जाता है. चंद्रमा गहरी छाया में प्रवेश नहीं करता. 

यह ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, बेल्जियम, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर शेष ऑस्ट्रेलिया और अधिकांश अफ्रीका में दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.

चंद्र ग्रहण समय  

प्रातः काल सुबह 10: 23 मिनट से लेकर दोपहर 03: 02 मिनट तक
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 36 मिनट तक

18 सितंबर को आखिरी चंद्र ग्रहण

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 में होगा. ये आंशिक चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा. इसे यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा. इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा का एक छोटा हिस्सा ही गहरी छाया में प्रवेश करेगा.

दूसरे चंद्र ग्रहण का समय 

प्रातः काल 06:12 मिनट से लेकर 10:17 मिनट तक 
दूसरे चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 04 मिनट तक

प्राकृतिक आपदाओं की आशंका

ज्योतिषाचार्य अनीस व्यास के अनुसार साल 2024 में लगने वाले ग्रहण से प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप देखने को मिलेगा. इसमें भूकंप, बाढ़, सुनामी, विमान दुर्घटनाएं का संकेत मिल रहे हैं. फिल्म और राजनीति से दुखद समाचार मिल सकते हैं. व्यापार में तेजी आएगी. लोगों की आय में इजाफा होगा. वायुयान दुर्घटना होने की संभावना है.  इनके प्रभाव से पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल रहेगा. सत्ता संगठन में बदलाव होंगे. 

ये भी पढ़ें

साल का पहला गजकेसरी योग चमकाएगा इन 3 राशि वालों का भाग्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget