एक्सप्लोरर

Budh Gochar 2023: धनु राशि में बुध ग्रह की स्थितियों में लगातार होगा बदलाव, जानें देश-दुनिया और राशियों पर असर

Budh Gochar 2023: बुध का धनु राशि में गोचर 27 नवंबर को होने के बाद बुध की स्थिति लगातार बदलेगी.13 दिसंबर को बुध वक्री हो गए,18 दिसंबर को अस्त, 27 दिसंबर को उदय और 2 जनवरी 2024 को धनु में मार्गी होंगे.

Budh Gochar 2023: 27 नवंबर 2023 को ग्रहों के युवराज बुध वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त कर धनु में प्रवेश कर चुके हैं और फिलहाल बुध धनु राशि में है. ज्योतिष में बुध को वाणी, बुद्धि, बिजनेस और लेन-देन का ग्रह माना जाता है. 13 दिसंबर को बुध वक्री हो गए हैं और 18 तारीख को सूर्य के नजदीक आने से अस्त भी हो जाएगा. इसके बाद 27 दिसंबर को उदय होकर 2 जनवरी को मार्गी हो जाएगा.

इस तरह बुध की स्थिति में लगातार बदलाव होता रहेगा. ऐसे में बुध का असर सभी राशियों पर पड़ेगा. सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध संवाद, संचार और बुद्धि का कारक ग्रह है. बुध के शुभ प्रभाव से धन, मान-सम्मान और वैभव भी मिलता है. ये ग्रह व्यापार, वाणिज्य, कॉमर्स, बैंकिंग, मोबाइल, नेटवर्किंग और कंप्यूटर से जुड़े क्षेत्रों को प्रभावित करता है.  बुध का वक्री होना बेहद खास होता है, क्योंकि ऐसे में इस ग्रह का असर और बढ़ जाएगा. ये संचार व्यवस्था, वाणी, कम्युनिकेशन, लेखन, गणित और तार्किक कामों का ग्रह होता है.

बुध के वक्री होने से बात का बतंगड़ बन जाता है. लड़ाई झगड़े, विवाद तथा गलतफहमियां भी बुध की वजह से पैदा होती हैं. जो लोग दिमाग का प्रयोग अधिक करते हैं, उन्हें समस्या आती है और फैसले लेने में परेशानी भी होती है. वक्री बुध के असर से बिजनेस में फायदा और धन लाभ होता है. इनकम सोर्स बढ़ते हैं. विवादों में जीत भी मिलती है. 

बुध ग्रह को सभी ग्रहों में युवराज का दर्जा प्राप्त है. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक तटस्थ और शुभ ग्रह माना गया है. बुध  ग्रह अन्य ग्रहों के स्वभाव के साथ ही अपना फल देते हैं. कहने का मतलब है कि, बुध शुभ ग्रह के साथ होने पर शुभ फल प्रदान करते हैं और अशुभ ग्रहों के संगति होने पर अशुभ फल देते हैं. बुध जब गुरु, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा के साथ रहते हैं तो शुभ फल देते है जबकि गुरु, राहु-केतु, मंगल और शनि के साथ होने पर उनके प्रकृति के अनुसार अशुभ फल प्रदान करते हैं. 

बुद्धि और वाणी का ग्रह है बुध

वाणी और बुद्धि के ग्रह बुध ग्रह के धनु राशि में आने से कई लोगों में मतभेद हो सकते हैं. कुछ देश आपस में दोस्ती बढ़ाने की जगह कूटनीतियां बनाने की कोशिश करेंगे. इसलिए लोगों को शांति से मतभेद सुलझाने की कोशिश करनी होगी. बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से निवेश और लेन-देन में धन लाभ होता है. गले की बीमारियों में भी राहत मिलती है.

देश-दुनिया पर असर 

लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी. शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है. बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. अनाज और खाने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं. बड़े देशों के बीच इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बढ़ेगा. बड़े एग्रीमेंट या बिजनेस समझौते होने के योग बन रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन बढ़ेगा. कुछ देशों की करंसी मजबूत होगी. कुछ बड़े देश नई व्यापारिक रणनीति पर काम शुरू कर सकते हैं.

बुध के उपाय 

बुध से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए और साबूत हरे मूंग का दान करना चाहिए. बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं. बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं. दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है. पालक का दान करें. बुधवार को कन्या पूजा करके हरी वस्तुओं का दान करे.

मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन के लिए शुभ

धनु राशि में बुध के वक्री होने से मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा. इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं. लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है. इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे. इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी.

वृष और मकर राशि के लिए अशुभ

बुध की चाल में बदलाव होने से वृष और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा. इन दो राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है. लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी. किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा. नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं.

कर्क और कन्या राशि के लिए सामान्य

धनु राशि में बुध की चाल बदलने से कर्क और कन्या राशि वालों के लिए सामान्य समय रहेगा. इन राशियों के लोगों की नौकरी और बिजनेस के लिए मिलाजुला समय रहेगा. बिजनेस करने वाले लोग नए कामों की प्लानिंग करेंगे और कामों में सफलता पाएंगे, लेकिन सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है. वहीं, स्वभाव में अनचाहे बदलाव भी होने की आशंका है. कुछ लोगों से विरोध हो सकता है और परेशानी बढ़ने की भी आशंका है.

ये भी पढ़ें: विवाह पंचमी 2023: दिव्य और पवित्र उत्सव है राम-सीता का विवाह, जानें विवाह पंचमी का शास्त्रीय स्वरूप

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
इमरान खान जाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट या छोड़ना पड़ेगा भारत?  एक्टर के पास बचे हैं सिर्फ ये कानूनी रास्ते
इमरान खान: देश छोड़ना होगा या बॉम्बे HC से जाएंगे, जानें एक्टर के पास क्या आखिरी विकल्प है
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget